अंतर्राष्ट्रीय पवित्र नगरी में यात्रियों को सफर के लिए मिलेगी अब नि:शुल्क साईकिल:काम्बोज

Loading

कुरुक्षेत्र : 12 जून : राकेश शर्मा/ अल्फ़ा न्यूज इंडिया ;—हरियाणा के खाद्य आपूर्ति एवं वन राज्य मंत्री कर्णदेव काम्बोज ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय पवित्र नगरी कुरुक्षेत्र में अब पर्यटकों और आम नागरिकों को सफर करने और पर्यटन स्थलों का अवलोकन करने के लिए नि:शुल्क साईकिल मिलेगी। इससे कुरुक्षेत्र के पर्यावरण को बचाने में भी यह योजना कारगार साबित होगी। इतना ही नहीं साईकिल के साथ-साथ सुरक्षा के लिए हेल्मेट भी उपलब्ध करवाया जाएगा। इसके लिए साईकिल चलाने वाले व्यक्ति को प्रशासन की तरफ से विशेष कार्ड भी बनवाना होगा। इस कार्ड के बाद ही यात्री को साईकिल उपलब्ध करवाई जाएगी। 
राज्यमंत्री कर्णदेव काम्बोज सोमवार को पंचायत भवन के प्रांगण में उपायुक्त सुमेधा कटारिया के विशेष प्रयासों से तैयार की स्वर्ण जयंती सांझी साईकिल योजना का शुभारम्भ करने के उपरांत पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इससे पहले राज्यमंत्री कर्णदेव काम्बोज, विधायक सुभाष सुधा, विधायक डा. पवन सैनी, उपायुक्त सुमेधा कटारिया, पुलिस अधीक्षक अभिषेक गर्ग, जिप चेयरमैन गुरदयाल सुनहेड़ी, भाजपा के जिलाध्यक्ष धर्मवीर मिर्जापुर, भाजपा के वरिष्ठ नेता धर्मवीर डागर, थानेसर ब्लाक समिति के चेयरमैन देवी दयाल शर्मा ने विधिवत रुप से स्वर्ण जयंती सांझी साईकिल योजना का फार्म भरके शुभारम्भ किया। राज्यमंत्री ने कहा कि आज मनुष्य को स्वस्थ रहने के लिए साईकिल चलाना जरुरी हैं। इसके अलावा पर्यावरण को बचाने के लिए वाहनों का कम से कम प्रयोग करना जरुरी हैं। इन दोनों विषयों में साईकिल चलाना कारगार साबित होगा। इससे शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में भी सुधार आएगा।
उपायुक्त सुमेधा कटारिया ने कहा कि हरियाणा स्वर्ण जयंती के अवसर पर स्वर्ण जयंती सांझी साईकिल योजना को शुरु किया गया हैं। इस योजना के तहत लोगों को साईकिल चलाओं-पर्यावरण बचाओं का नारा दिया जाएगा। इस योजना के तहत लोगों के लिए टाटा हैरिस की साईकिले विभिन्न संस्थाओं ने मुहैया करवाई हैं। लोगों को साईकिल लेने के लिए सबसे पहले प्रशासन से कार्ड बनवाना होगा। यह कार्ड ई-दिशा केन्द्र व सभी सीएससी केन्द्रों पर बनाया जाएगा। इसके लिए आधार कार्ड की प्रति और मोबाईल नम्बर देना होगा। उन्होंने कहा कि जिला कुरुक्षेत्र से सभी लोगों से अपील की गई है कि सप्जाह में किसी भी एक दिन अपने वाहन का प्रयोग न करके केवल साईकिल का ही प्रयोग करे। इसके लिए यात्री को साईकिल के साथ हेल्मेट भी उपलब्ध करवाया जाएगा और निकट भविष्य में शहर के सभी मुख्य मार्गो पर साईकिल ट्रैक की भी व्यवस्था की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

94342

+

Visitors