चंडीगढ़ियों को खुद “थैंक्स” बोलेंगे अरविंद केजरीवाल, मेयर चुनाव पर होगी चर्चा !!

Loading

चंडीगढ़:- 28 दिसंबर :-आरके विक्रमा शर्मा/ करण शर्मा/ अनिल शारदा:— चंडीगढ़ नगर निगम के चुनाव मुकम्मल तौर पर बहुत ही शांत में और सुरक्षित वातावरण में संपन्न हुए जिसका श्रेय प्रशासन स्थानीय जनता और पुलिस को जाता है नगर निगम चुनावों में जनता ने कोई स्पष्ट बहुमत किसी एक राष्ट्रीय दल को नहीं सौंपा है लेकिन आम आदमी पार्टी पर भरोसा जताया है और उन्हें 35 में से 14 सीटें झोली में डाल दी है कांग्रेस को 8 सीट मिली है शिरोमणि अकाली दल बादल को 1 सीट मिली है और 12 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी को सब्र करना पड़ा है आम आदमी पार्टी की शानदार जीत को लेकर दिल्ली में भी खूब उत्साह देखा जा रहा है।

चंडीगढ़ में आम आदमी पार्टी की जीत को लेकर स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं की पीठ थपथपाने और चंडीगढ़ के वोटरों को उत्साहजनक समर्थन सहयोग देने के लिए खुद अरविंद केजरीवाल चंडीगढ़ पधार कर चंडीगढ़ियों का तहे दिल से शुक्रिया अदा करेंगे। हालांकि स्थानीय स्तर पर इस खबर की पुष्टि की इंतजार है। इस मामले में उक्त चुनावों में मौजूदा भारतीय जनता पार्टी के मेयर रवि कांत शर्मा को शिकस्त देने वाले आप के उम्मीदवार युवा दमनप्रीत सिंह बादल को फोन लगाया गया। घंटी गन गनाती रही। पर उन्होंने फोन नहीं उठाया। और उन्हें कंफर्मेशन के लिए मैसेज भी किया गया। लेकिन कोई जवाब खबर लिखे जाने तक नहीं मिला। लेकिन सोशल मीडिया पर अरविंद केजरीवाल के वीरवार को चंडीगढ़ में आने की खबरें वायरल हो रही हैं। ऐसे में चंडीगढ़ जनता का उत्साह सातवें आसमान पर होना लाजमी है। और इसी क्रम में आम आदमी पार्टी का भी उत्साह देखते बन रहा है। हो सकता है इस मौके पर अरविंद केजरीवाल चंडीगढ़ नगर निगम के आम आदमी पार्टी से मेयर के चुनाव की भी विस्तृत चर्चा, विचार विमर्श कर सकते हैं। ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

94072

+

Visitors