पुलिस के जवानों के बाद सेना के जवानों से भरे वाहन पर आतंकियों ने किया बड़ा हमला

Loading

चंडीगढ़/जे एंड के:- 13 दिसंबर:-आरके विक्रमा शर्मा/ करण शर्मा+ अनिल शारदा:—--जम्मू कश्मीर में हिंदुस्तान के खिलाफ जहर उगलने वालों की तादाद अभी भी बड़ी गिनती में मौजूद है। और वह पूरी तरह से मुसलमान और पाकिस्तान की हिफाजत में खड़े दिखाई दे रहे हैं। तभी तो बार-बार भारतीय सेनाओं पर तो कभी भारतीय थे एंड के पुलिस पर जानलेवा हमले करते रहते हैं। पुलवामा कांड इसकी सबसे बड़ी मिसाल है। जहां सेना के वाहनों पर आरडीएक्स से सीधा हमला किया गया था। कई दर्जन जवानों को बेवक्त, दर्दनाक मौत में धकेल दिया गया था। आखिर यह दरिंदे आतंकवादी भारत देश से चाहते क्या हैं।। इसका जवाब भारतीय मुसलमानों को भी आगे बढ़कर इन हिंसक और देशद्रोही कश्मीरी मुसलमानों को देना ही होगा। हालांकि जम्मू कश्मीर के सभी मुसलमान हिंसक प्रवृत्ति के नहीं हैं। अनेक उनमें देशभक्त भारत की माटी से जुड़े लोग हैं। आज भी कश्मीर घाटी में सेना के वाहन पर आतंकियों का हमला और उसमें अनेकों सैनिकों के घायल होने और उन्हें उपचार के लिए हॉस्पिटल में एडमिट करवाए जाने का समाचार मिलने से देश सकते में है। पुलवामा कांड एक बार फिर लोगों के जेहन में हरा हो उठा है।

दिल दहलाने वाली है खबर श्रीनगर के जेवान इलाके के पास सुरक्षाकर्मियों से भरे वाहन पर बड़ा आंतकी हमला किया गया है| इस हमले में तकरीबन एक दर्जन के करीब सुरक्षा कर्मी गंभीर जख्मी हुए हैं अनेकों की हालत गंभीर बनी हुई है सभी उपचाराधीन है लेटेस्ट न्यूज़ की प्रतीक्षा की जा रही है सेना की ओर से अभी कोई बयान जारी नहीं किया गया है। उक्त इलाके की घेराबंदी कर दी गई है। घाटी में आतंकी गतिविधियां अभी जोरों पर हैं जब के यहां बर्फबारी भी जोरों पर है कड़ाके की सर्दी की बयार बह रही है और उसी तरह सेना पर और पुलिस पर आतंकियों के हमले भी अबाध रूप से जारी हैं। कुछ ही समय पहले  आतंकियों ने पुलिस की एक पार्टी पर गोलीबारी की थी| पुलिस पार्टी पर इस गोलाबारी में 2 पुलिस जवानों ने शहादत पाई थी। और घायलों का इलाज करवाया गया था। यह हमला इसलिए भी सोचनीय है कि 8 दिसंबर को सीडीएस जर्नल विपन विपिन लक्ष्मण सिंह रावत अपनी धर्मपत्नी और 11 अन्य सैन्य अधिकारियों सहित हेलीकॉप्टर क्रैश में वीरगति प्राप्त की थी। अभी यह चिताऐं  ठंडी भी नहीं हुई थीं कि घाटी में सेना के जवानों से भरी गाड़ी पर यह कातिलाना हमला किया गया है। लेकिन भारतीय सेना इसका मुंहतोड़ जवाब देगी। और उन पर फायरिंग करने वालों के गोलियां सीने के आर पार करेगी। देश भारतीय सेना के के साथ हर सूरते हाल खड़ा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

107408

+

Visitors