भूपेंद्र शर्मा शहर में सबसे बड़े अंतराल वोटों से बनेंगे भाजपा के विजेता पार्षद

Loading

चंडीगढ़: 5 दिसम्बर:- आरके विक्रम शर्मा करण शर्मा अनिल शारदा:– चंडीगढ़ में नगर निगम के चुनाव को लेकर चारों तरफ गहमागहमी और सरगर्मियां पुर जोरों पर हैं। प्रशासन जहां चुनाव संपन्न करवाने की प्रक्रिया को अंतिम रूप दे रहा है। वहीं, उम्मीदवार अपने वोटरों को रिझाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं। मुकाबला इस मर्तबा भाजपा और कांग्रेस में ना होकर आम आदमी पार्टी की सशक्त दावेदारी के कारण तिकोना और दिलचस्प हो चुका है। स्थानीय वार्ड 34 से भाजपा प्रत्याशी भूपिंदर शर्मा ने रविवार को अपना डोर टू डोर कैंपेन कर निवासियों से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की पुरजोर अपील की। उक्त वार्ड से भूत और भाजपा प्रत्याशी भूपेंद्र शर्मा ने अपना कैंपेन सेक्टर 46 डी व 46ए के घरों से शुरू किया। जिसमें सरकारी क्वार्टर, पुलिस कॉलोनी व प्राईवेट मकान शामिल हैं। भाजपा प्रत्याशी ने सभी के घरों में जा जाकर निवासियों से वार्ड के विकास को संचारू रूप से बढ़ाने के लिए मतदान करने की अपील की।
डोर टू डोर कैंपेन के दौरान भाजपा प्रत्याशी भूपिंदर शर्मा घरों में बैठें बुजुर्ग लोगों से चुनाव में जीत पाने के लिए उनका आर्शीवाद लेने उनकी सेवा में समर्पित भाव से पांव छूते रहे। जिसपर बुर्जुर्गों ने उनके सामाजिक कार्यों के लिए सरहाना  की। और अपना पूर्ण समर्थन व सहयोग देने के लिए आश्वस्त किया।
डोर टू डोर कैंपेन के दौरान निवासियों ने उनका भव्य स्वागत भी किया। और उन्हें फूल मालाएं पहनाईं। वहीं, उनके समर्थकों व कार्यकर्ताओं ने भाजपा के पक्ष में नारे लगायें। और भूपिंदर शर्मा को इस वार्ड से जीत का सेहरा पहनाने की गुहार लगाई। भूपिंदर शर्मा के साथ इस दौरान मंडल कार्यकर्ताओं और समर्थकों में पूर्व एरिया पार्षद गुरप्रीत सिंह ढिल्लो, मंडल अध्यक्ष डॉ मीना चढ्ढा, जनरल सैक्रेटरी एल डी शर्मा व मोहित महाजन, जिला मंत्री रविंदर मलिक, बूथ अध्यक्ष अनिल व देवकी, रजनी ठाकूर, सुनीता भट्ट, जोगिन्दर सिंह मिंटा, आशीष कुकरेती व अन्य भारी संख्या में समर्थक मौजूद थे। भूपेंद्र शर्मा के डोर टू डोर इस अभियान को देखते हुए विश्वास जताया जा रहा है कि भूपेंद्र शर्मा अपने वार्ड से पूरे चंडीगढ़ में सबसे ज्यादा मतों से जीतने वाले विजेता घोषित होंगे। क्योंकि वार्ड की जनता भूपेंद्र शर्मा के अच्छे आचरण  और दूरदर्शिता और शिक्षित होने के साथ-साथ समाजसेवी होने को बखूबी पहचानती है।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

109353

+

Visitors