जन आंदोलन के आगे सरकार को झुकना पड़ा व सुधीर सूरी की रिहाई

Loading

 चंडीगढ़ : 8 दिसम्बर ; अल्फा न्यूज इंडिया ;—- शिवसेना पंजाब के लिए अहम दिन है शिव सेना पंजाब ने राष्ट्रीय अध्यक्ष  संजीव घनौली जी व राष्ट्रीय चेयरमैन  राजीव टंडन जी के नेतृत्व में जिस प्रकार से पूरे प्रदेश भर में शिव सेना पंजाब ने सुधीर सूरी की रिहाई के लिए एक जन आंदोलन चलाया ! जिसके आगे पंजाब सरकार को भी झुकना पड़ा ! व सुधीर सूरी  की रिहाई करनी पड़ी ! इसके लिए पूरे प्रदेश में सभी शिव सैनिकों द्वारा आक्रोश दिखा जगह जगह जिला अध्यक्ष भूख हड़ताल पर बैठे ! जिस कारण पंजाब सरकार के हाथ पांव फूल गए !!

         चंडीगढ़ से भी शिवसेना का प्रतिनिधि मंडल मोहाली अध्यक्ष व भूख हड़ताल पर बैठे हरिंदर सिंगला जी से मिलने पहुंचे ! जिसमें चंडीगढ़ प्रभारी  मुकेश कांगड़ा  चेयरमैन वी के राव अध्यक्ष विनोद गहलोत महासचिव परमजीत सिंह पहुंचे ! सुधीर सूरी  की रिहाई की खबर मिलते ही पूरे पंजाब में खुशी की लहर उमड़ पड़ी ! दोआबा अध्यक्ष  दीपक दानिया  ने जूस पिलाकर भूख हड़ताल पर बैठे मोहाली से हरमिंदर सिंगला जी की भूख हड़ताल खुलवाई ! इस विजय के लिए चंडीगढ़ प्रभारी मुकेश कांगड़ा  ने अपने सभी सदस्यों सहित राष्ट्रीय अध्यक्ष सजीव घनौली व राष्ट्रीय चेयरमैन राजीव टंडन जी का धन्यवाद किया ! जिन्होंने अपना भरपूर आत्मविश्वास व आशीर्वाद बनाए रखा !!!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

107227

+

Visitors