भारत रत्न कवि और प्रधानमंत्री की दीर्घायु हेतु हवन सम्पन्न

Loading

भारत रत्न कवि और प्रधानमंत्री की दीर्घायु हेतु हवन सम्पन्न

चंडीगढ़ ; 25 दिस्मबर ; अल्फ़ा न्यूज इंडिया ;—- भारतीय जनता पार्टी के  स्थानीय जिलाध्यक्ष एवं निगम पार्षद शक्ति प्रकाश  देवशाली के  नेतृत्व में सैक्टर 29  में पूर्व प्रधानमंत्री और कविवर भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी की  दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य लाभ हेतु हवन का  आयोजन किया ।
                इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के  प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन, मंडल अध्यक्ष शिलानाथ गुप्ता, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सुभाष मौर्य, सतबीर सिंह ठाकुर, राकेश विज, प्रद्युम्न लाल चौफला, ज्वॉय जार्ज, कश्मीर सिंह, संतोष देवी, सतनाम सिंह, केपी.शर्मा, बलवान सिंह, अशोक, नराता राम मित्तल, रुपेश शर्मा, देवराज, सुभाष चन्द गुप्ता, ·क़श्मीर सिंह, टोनी, योगेश यादव, संजीव बेंजवाल, प्रकाश  गोसाईं, भाटिया जी आदि सम्मिलित  हुए।   सभी उपस्थित लोगों ने मंत्रोच्चार के  साथ अटल बिहारी वाजपेयी के  स्वास्थ्य एवं दीर्घ जीवन की कामना की !
                इस अवसर पर श्री संजय टंडन ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी जी ने न केवल  देश के  राजनीतिक  क्षेत्र में बल्कि  विदेशों में भी अपना नाम रोशन किया !  उन्होंने देश की  राजनीति में ऐसा आयाम स्थापित किया कि  सभी राजनीतिक  दलों के नेता लोग उन्हें सम्मान  देते हैं। 
                जिलाध्यक्ष शक्ति प्रकाश देवशाली ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी एक  सच्चे राष्ट्रनिष्ठ राजनेता हैं और राजनेता के  साथ-साथ उन्होंने एक कवि के  रूप में भी देश की  जनता के  दिलों में अपनी छाप छोड़ी है।  उन्होंने कहा कि  हम सब उनके  अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घ जीवन की कामना करते हैं।   

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

109042

+

Visitors