भाजपा के वरिष्ठ नेता का निधन, परिवार और पार्टी में शोक की लहर, पीजीआई चंडीगढ़ में थे भर्ती

Loading

चंडीगढ़ :6 जून :अल्फा न्यूज़ इंडिया डेस्क प्रस्तुति :- हिमाचल प्रदेश में भाजपा के वरिष्ठ नेता, जुब्बल कोटखाई से मौजूदा विधायक और प्रदेश विधानसभा में मुख्य सचेतक व पूर्व में मंत्री रहे नरेंद्र बरागटा का निधन हो गया है। इसकी जानकारी उनके बेटे चेतन बरागटा ने दी है| बतादें कि, नरेंद्र बरागटा 13 अप्रैल को कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए थे| हालांकि, कोरोना से वह ठीक हो गए थे| लेकिन कोरोना से ठीक होने के बावजूद भी उनकी तबियत ठीक नहीं रह रही थी| जिसके चलते वह चंडीगढ़ पीजीआई में भर्ती थे और यहीं बीते कई दिनों से उनका इलाज चल रहा था| लेकिन अफ़सोस की उनकी जान नहीं बच सकी| शनिवार सुबह उन्होने चंडीगढ़ पीजीआई में अपनी अंतिम साँस ली| नरेंद्र बरागटा 69 वर्ष के थे।

बेटे ने दुखी मन से दी जानकारी …..

नरेंद्र बरागटा के बेटे चेतन ने सोशल मीडिया पर लिखा कि मेरे पिता और हम सभी के प्रिय भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, पूर्व मंत्री, हिमाचल प्रदेश सरकार में मुख्य सचेतक सम्मानीय नरेन्द्र बरागटा जी स्वास्थ्य से सम्बंधित लम्बे संघर्ष के बाद अपने जीवन की अंतिम लड़ाई हार गए। मेरे परिवार के सदस्यों समान समस्त समर्थकों, कार्यकर्ताओं को बड़े दुःखी मन के साथ यह खबर दे रहा हूँ कि नरेन्द्र बरागटा जी अब हमारे मध्य नहीं रहे| कोविड-19 के चलते तमाम शुभचिंतकों, समर्थकों व कार्यकर्ताओं से निवेदन रहेगा कि धैर्य और संयम बनाएं रखें। भावभीनी एवं अश्रुपूर्ण यह पल हमारे जीवन के सबसे दुःखदायी क्षण आप सभी के साथ साँझा कर रहा हूँ।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

94114

+

Visitors