सीएचबी में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में किया आयोजन

Loading

चंडीगढ़:- 9 मार्च:- आरके विक्रमा शर्मा/ करण शर्मा:– स्थानीय चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड विभाग में अधिकारियों की मौजूदगी में स्थानीय यूनियन के पदाधिकारियों ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में एक शानदार गेट टु गैदर का यादगार आयोजन किया। इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए यूनियन के प्रधान शमशेर सिंह ने बताया कि आज महिलाओं की समाज में हर स्तर पर पुरुषों के बराबर और कई जगहों पर तो पुरुषों से भी अधिक भागीदारी सराहनीय है। हाउसिंग बोर्ड में भी महिला कर्मचारियों को इस मौके पर शुभकामनाएं दी गईं और उनकी सीटों पर जाकर उनका अभिवादन किया गया। 

इस यादगार आयोजन के शुभ अवसर पर अजय ग्रोवर स्वीट एंड इंजीनियर चरण जी बंसल कार्यकारी अभियंता पब्लिक हेल्थ यशपाल बत्रा सब डिविजनल इंजीनियर पब्लिक हेल्थ और शमशेर सिंह प्रेसिडेंट चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड एंप्लाइज यूनियन ने अंतररष्ट्रीय महिला दिवस का भव्य आयोजन पब्लिक हेल्थ  डिविजन चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड सेक्टर 9 डी में किया।

आयोजन का भव्य समापन स्वादिष्ट मिष्ठान और अन्य जलपान के साथ संपन्न हुआ। विधानसभा शमशेर सिंह ने आयोजन को सफल बनाने में अग्रणी भूमिका निभाने वाले सहकर्मियों का और कीमती समय से कुछ पल आयोजन के लिए निकालने वाले तमाम अधिकारियों का तहे दिल से धन्यवाद किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

93805

+

Visitors