लोहड़ी पर्व के चलते सड़कों पर आवाजाही के रेलम पेल पुलिस ट्रैफिक पुलिस पूरी तरह मुस्तैद

Loading

चंडीगढ़:- 13 जनवरी :-आरके विक्रमा शर्मा/ एनके धीमान/ करण शर्मा:—आज उत्तरी भारत में खास करके लोहड़ी का पर्व धूमधाम से बनाए जाने की तैयारियां अंतिम चरणों पर हैं! सरकारी तौर पर लोहड़ी समागम आयोजित किए जा रहे हैं। जहां सरकारी अधिकारी व नवनियुक्त मेयर हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना वासी रवि कांत शर्मा और सियासतदान आदि घरों दफ्तरों से बाहर निकलकर अपने-अपने कार्यकर्ताओं को और शुभचिंतकों को हार्दिक बधाइयां दे रहे हैं! और सब के सुखद स्वस्थ जीवन के लिए भगवान से भी दुआएं  कर रहे हैं। यूनियन लीडर्स आदि भी साथियों और अपने कार्यकर्ताओं सहित स्थानीय जनता से मिलकर उनका कुशलक्षेम पूछते हुए लोहड़ की मुबारकबाद भी दे रहे हैं।

लोहड़ी पर्व के चलते चंडीगढ़ शहर की सड़कों पर शाम गहराते ही वाहनों की भीड़ बढ़ने लगी। तो चंडीगढ़ की पुलिस और ट्रैफिक पुलिस ने  मुस्तैदी दिखाते हुए व्यस्त चौक चौराहों पर लाइट प्वाइंट पर अपनी अपनी पोजीशन संभाली। समाचार लिखे जाने तक भी रात को चंडीगढ़ ट्रेफिक पुलिस ट्रैफिक को कंट्रोल करती देखी गई। सेक्टर 19 पुलिस स्टेशन के नवनियुक्त एसएचओ इंस्पेक्टर मलकीत सिंह अपने दल बल के साथ मार्केट और अपने एरिया की व्यस्त सड़कों पर मुस्तैद गश्त चेकिंग करते देखे गए।।

चंडीगढ़ पुलिस के एसएसपी कुलदीप सिंह चहल  आईपीएस ने भी शहर वासियों को और अपने पुलिस डिपार्टमेंट के अधिकारियों और कर्मचारियों को तहे दिल से लोहड़ी पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाइयां दी हैं।

चीफ इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट चंडीगढ़ के नवनियुक्त चीफ इंजीनियर कम सेक्रेटरी चंद्र भूषण ओझा ने भी सभी अपने अधीनस्थ अधिकारियों एक्सीएन और एसडीओज व जूनियर इंजीनियर्स सहित मिनिस्ट्रीयल व  टेक्निकल स्टाफ के ऑफिसर्स और ऑफिशल्स को  तह दिल से लोहड़ी पर्व व मकर सक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

चंडीगढ़ प्रशासन के फाइनेंस एंड प्लैनिंग ऑफीसर अश्वनी डोगरा ने भी अपने साथियों सहकर्मियों और चंडीगढ़ वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए सबके स्वस्थ और उज्जवल भविष्य की कामना की हैं।। जीएमसीएच सेक्टर 32 के एडिशनल डायरेक्टर जसवीर सिंह और डिस्पेंसरी सेक्टर 20 के डॉक्टर जेपी बंसल आयुष डिस्पेंसरी सेक्टर 28 के डॉक्टर आरके कपिला आयुष डिस्पेंसरी मौली जागरण के डॉक्टर अरुण कपिला ने भी मकर सक्रांति और आज लोहड़ी की शुभकामनाएं दी हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

18292

+

Visitors