30 नवंबर को ‘दिनदहाड़े ले जाएंगे’ सपना रंजीत चीमा

Loading

30 नवंबर को  ‘दिनदहाड़े ले जाएंगे’ सपना रंजीत चीमा 

चंडीगढ़ : 23 नवम्बर ; अल्फ़ा न्यूज इंडिया ;   मनोरंजन के खेत खलियानों  में अब पंजाबी भाषी फिल्मों का म्यार खूब तरक्की और वाहवाही करता हुआ नित नए आयाम बना रहा है ! इसी कड़ी  में पंजाबी मूवी  ‘दिनदहाड़े ले जाएंगे’ शुक्रवार 30 नवंबर को बड़े स्तर पर रिलीज हो रही है। 
                                      उक्त फिल्म मे  मुख्य भूमिका में करतार चीमा, सपना ठाकुर और रंजीत बालीबुड विलेन फेम अपनी अदायगी के जलवे पेश करते नजर आएंगे । 
                   प्रवक्ता से मिली जानकारी के अनुसार  यह एक ऐसी पंजाबी फिल्म है जिसमें रोमांस भी है और कॉमेडी भी खूब दिखती है ! और यही नहीं यह फिल्म परिवार के साथ भी देखने लायक हैऔर पूरी तरह से बॉलीवुड की तर्ज पर बनाई गई है। 
                             फिल्म में अश्लीलता फूहड़ता दो अर्थी भाषा आदि खूब परहेज किया गया है ! करतार चीमा की गुलपनाग के साथ बनी जोड़ी को दर्शकों ने खूब सराहा था ! दर्शकों के इक विशेष वर्ग करतार चीमा को दूसरी हीरोइन के साथ अपनी कैमिस्ट्री जमाते हुए देखने को उत्सुक हैं ! 
 फिल्म का निर्देशन हनी और रोमी ने किया  है| इस फिल्म के गीतों को मधुर और सुरीली आवाज में गाया है कमाल खान, शहनाज अख्तर, मोहम्मद इरफान , अमित मिश्रा और रिनी चंद्रा ने। 
                        करतार चीमा ने मोबाइल पर इस बाबत और जानकारी देते हुए कहा कि ये विशुद्ध  फैमिली फिल्म है ! जो दर्शकों को मनोरंजन के साथ साथ बहुत कुछ समाज सेवा और  सुधार का भी संदेश भी देगी !  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

91907

+

Visitors