विश्व पर्यावरण दिवस पर 14 पर्वतीय पर्यटक स्थानों पर सफाई अभियान

 संत निरंकारी चेरिटेबल फाउण्डेशन द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर  14 पर्वतीय पर्यटक स्थानों पर सफाई अभियान चण्डीगढ :25 मई : अल्फान्यूज इंडिया ;— गत वर्षों की भांति अगामी 5 जून,  को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जा रहा है। इसमें योगदान करते हुए संत निरंकारी चेरिटेबल फाउण्डेशन देश के 7 राज्यों के 14 उन पर्वतीय स्थानों पर एक विशालसफाई अभियान चलायेगा जहां गर्मी के दिनों में पर्यटकों की संख्या काफी बढ़ जाती है। इसके साथ ही पौधारोपणभी किया जायेगा। इस दिन धरती के बढ़ते हुए तापमान से जो पर्यावरण संकट उत्पन्न हो रहे हैं !उनके प्रति जन-जन में जागरुकता लाने का प्रयास किया जायेगा। यह जानकारी श्री कृपा सागर जी मेम्बर इंचार्ज प्रेस एवंपब्लिसिटी सन्त निरंकारी मण्डल ने दी । संयुक्त राष्ट्र संघ ने इस वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस मनाने के लिये भारत को विश्व भर में सबसे अग्रणी देश घोषितकिया है और विषय दिया है प्लास्टिक प्रदूषण को समाप्त करें। इसका अर्थ है कि इस दिन विश्व भर में प्लास्टिकप्रदूषण को समाप्त करने के लिये मिलजुल कर अभियान चलाया जायेगा जिसका नेतृत्व भारत करेगा। इस वर्ष इस अभियान में हजारों की संख्या में अपनी नीली टी शर्ट व टोपी पहने  फाउण्डेशन के सेवादार तथा खाकी वर्दी पहने निरंकारी सेवादल के पुरूष सदस्य एवं नीली व सफेद वर्दी पहने हुये महिलायें भाग लेंगी। इसके अलावा अनेक श्रद्धालु भक्त व स्थानीय  नागरिक भी योगदान देंगे। इस वर्ष जो 14 स्थान चुने गये हैं उनमें उत्तराखण्ड में मसूरी, ऋषिकेश वनैनीताल, हिमाचल प्रदेश में शिमला,मनाली व धर्मशाला, महाराष्ट्र में महाबलेश्वर, पंचगणि, खण्डाला और लोनावाला, राजस्थान में माउण्ट आबू, पश्चिम बंगाल में दार्जीलिंग, सिक्किम में गेंगटोक एवं तमिलनाडु में ऊटी शामिल हैं। प्रत्येक स्थान पर प्रातः 7ः30 बजे स्वेच्छा से सेवा करने वाले सभी सदस्य एकत्रित होंगे और दोपहर 12ः30 बजे तक अभियान चलाया जायेगा। कार्यक्रम का आरम्भ प्रार्थना से किया जायेगा। फाउण्डेशन के युवा कलाकार कार्यकर्ता ’प्लास्टिक प्रदूषण समाप्त करें’ इस विषय पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत करेंगे। बच्चे ’प्लास्टिक का प्रयोग न करें’ लिखी हुई तख्तियाँ व बैनर प्रदर्शित करेंगे। कार्यक्रम के अंत में सम्मिलित सभी सदस्य संकल्प लेंगे कि आगे भी हम सदैव इसके प्रति जागरूक रहेंगे। अन्य गतिविधियाँ :— संत निरंकारी मिशन आध्यात्मिक जागरूकता के साथ-साथ विभिन्न प्रकार से मानवता की सेवा के लिये भी सदैव समर्पित रहा है। आज मिशन देश में स्वेच्छा से रक्तदान करने वाली अग्रणी संस्था है।  वर्ष 1986 से लेकर अब तक मिशन के द्वारा 5647 रक्तदान शिविरों का आयोजन किया  जा चुका है! जिनमें 9,72,150 यूनिट रक्तदान किया गया।संत निरंकारी चेरिटेबल फाउण्डेशन द्वारा वर्ष 2017.18 के दौरान 514 रक्तदान शिविर लगाये गये !जहाँ 83,141यूनिट रक्तदान किया गया जोकि अपने आप में एक कीर्तिमान है। इस वर्ष मानव एकता दिवस 24 अप्रैल को एक ही दिन में 84 रक्तदान शिविर आयोजित किये गये और 19,307 यूनिट रक्तदान किया गया। आज संत निंरकारी मिशन संत निंरकारी चैरिटेबल फाउण्डेशन के तत्वावधान में 4 अस्पताल, 133 डिस्पेन्सरियाँ व 9 पैथालॉजिकल प्रयोगशालाओं का संचालन धमार्थ रूप से कर रहा है। यह अस्पताल दिल्ली, चेन्नई, कोलकाता व आगरा में स्थित हैं जबकि डिस्पेन्सरियाँ देश भर में सेवा कर रही हैं।प्रत्येक वर्ष समाज के आर्थिक दृष्टि से कमजोर लगभग 20 लाख लोग यहाँ चिकित्सा प्राप्त करते हैं। फाउण्डेशन मोतिया बिन्द स्वास्थ्य परीक्षण, हृदय परीक्षण,रक्त की कमी की जाँच हेतु शिविरों का आयोजन भी समय-समय पर करता रहता है। मिशन दिल्ली में सभी सुविधाओं से सुसज्जित संत निरंकारी हेल्थ सिटी का निर्माण भी करने जा रहा है। मिशन का पहला ब्लड बैंक मुम्बई के विले.पार्ले में स्थित है। मिशन दिल्ली व देश के अन्य क्षेत्रों में 2 कालेज व 18 विद्यालय चला रहा है। इसके अलावा 55 सिलाई व कढ़ाई प्रशिक्षण केन्द्र हैं जिनमें विधवा तथा जरूरतमंद महिलाओं को प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। युवाओं को विभिन्न व्यवसायिक पाठ्यक्रम के द्वारा जैसे कि कम्प्यूटर प्रशिक्षण एवं संचार कौशल की योग्यता प्रदान कर उन्हें सहायता प्रदान की जाती है। संत निरंकारी मिशन सफाई तथा वृक्षारोपण अभियान पिछले कई दशकों से आयोजित कर रहा है। इसे अन्य समाज कल्याण गतिविधियों के साथ और अधिक व्यवस्थित व बेहतर ढंग से चलाने के लिये वर्ष 2010 में संत निरंकारी चेरिटेबल फाउण्डेशन की स्थापना की गई।  प्रधानमंत्री  के ’स्वच्छ भारत अभियान’ जिसका आरम्भ 2 अक्तूबर, 2014 को किया गया ! इस अभियान मेें फाउण्डेशन ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वर्ष 2015 में फाउण्डेशन को देश में इस अभियान के ब्राण्ड एम्बेस्डर के रूप में नियुक्त किया गया। प्रत्येक वर्ष फाउण्डेशन ने देश भर में ऐतिहासिक स्थलों, समुद्र व नदियों के तटों, अस्पतालों और रेलवे स्टेशनों में विशेष रूप से सफाई अभियान चलाये।

Read More

बाबा बालकनाथ जी के नामित ज्येष्ठ माह का ज्येष्ठ रविवार की धूम जारी

बाबा बालकनाथ जी के नामित ज्येष्ठ माह का ज्येष्ठ रविवार की धूम जारी  चंडीगढ़ ; 20 मई ; आरके शर्मा विक्रमा /मोनिका शर्मा ;—- आज धर्म समाज के मुताबिक  और धर्मप्रज्ञ पंडित रामकृष्ण शर्मा जी के भवविचार मुताबिक ज्येष्ठ माह का आज जेठा यानि ज्येष्ठ रविवार का दिवस बाबा बालक नाथ के नामित ध्याया मनाया जाता है…

Read More

समर्पण दिवस समागम आयोजित कर,निरंकारी बाबा जी को दी श्रद्धांजलि

समर्पण दिवस समागम आयोजित कर,निरंकारी बाबा  जी को दी श्रद्धांजलि चण्डीगढ :14 मई : आरके विक्रमा शर्मा / मोनिका शर्मा /अल्फ़ा न्यूज इंडिया ;—निंरकारी भक्तों ने संसार भर में कल समर्पण दिवस समागम तथा विशेष सत्सग कार्यक्रम आयोजित किए जहां बाबा हरदेव सिंह जी महाराज को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। बाबा जी ने 13 मई, 2016…

Read More

दूधाधारी जी के सोहनी सिटी में लगेंगे अब फेरे ही फेरे

 दूधाधारी जी के सोहनी सिटी में लगेंगे अब फेरे ही फेरे  चंडीगढ़ /पंचकूला ; 13 मई ; आरके शर्मा विक्रमा /मॉनिका शर्मा ;—- भगवान शिवपार्वती के सर्वप्रिय बालकरूपी स्वरूप और गुजरात में धरा अवतरित हुए बाबा बालकनाथ जी पौणाहारी जी मई और जून महीने में अब सोहनी सिटी कई मर्तबा फेरे लगाने को विवश होंगे ! ये उदगार…

Read More

जन गण मन रचेयता को जयंती पर किया स्मरण

जन  गण मन रचेयता को जयंती पर किया स्मरण चंडीगढ़ ; 7 मई ; आरके शर्मा विक्रमा /करण शर्मा ;—– जनगणमन राष्ट्रीय गरिमा की ओज से परिपूर्ण राष्ट्रीयता का द्योतक है ! इस के रचेयता प्रथम ;नोबेल पुरस्कार विजेता रविंद्र नाथ टैगोर थे जिनको आठ वर्ष की आयु में कविता लिखने का शौक परवान हुआ था…

Read More

सर्वकल्याणर्थ मेला पौणाहारी दा, सपना सम्पूर्ण संगत प्यारी दा

सर्वकल्याणर्थ मेला पौणाहारी दा,  सपना सम्पूर्ण संगत प्यारी दा  पंचकूला ; 6 मई ; आरके शर्मा विक्रमा / एनके धीमान ;—स्थानीय सेक्टर 11 में बाबा बालक नाथ पौणाहारी दूधाधारी जी का पहला मेला  जी की संगत की सांझेदारी से सफलता और हर्षोल्लास के साथ समपन्न हुआ ! मेले में प्राचीन वाद्य  यंत्रों से बाबा  जी के…

Read More

बाबा पौणाहारी का पहला विशाल मेला व् लंगर 6 मई को

बाबा पौणाहारी का पहला विशाल मेला व् लंगर पंचकूला में 6 मई को   पंचकूला ; 29 मई ; आरके शर्मा विक्रमा/मोनिका शर्मा /करण शर्मा ;—-  बाबा बालकनाथ जी दूधाधारी पौणाहारी  विशाल मेला और लंगर आगामी छह मई को पंचकूला शहर के सेक्टर 11 में आयोजित किया जायेगा ! इस संबंधी अधिक जानकारी देते हुए मुख्य आयोजक और मार्गदर्शक…

Read More

Vice Chancellor At NIPER

Uzbekistan official (Vice Chancellor  of Rector,Bukhara State of Medical Institute ,Bukhara) At NIPER,S.A.S. Nagar  [28th April; ALPHAnewsINDIA] ;– Dr Ahad Ahmedov,Vice Chancellor of rector, Bukhara state medical institute, Str. Navai No.1,Bukhara city, Bukhara region, Uzbekistan visited NIPER, SAS Nagar. It was outcome of visit of  Pharma Delegation led by Hon’ble MoS (C & F), GOI to…

Read More

इन्सान कितने साल जी कर गया, यह नहीं, बल्कि कैसे जी कर गया यह महत्वपूर्ण

चण्डीगढ़ 28 अप्रैल: [ ALPHA NEWS INDIA]:—इस संसार से छोटा-बड़ा, अमीर-गरीब, निर्बल और बलवान सभी को एक दिन जाना होता है, अध्यात्मवाद में कोई इन्सानअपनी जिन्दगी कितने साल इस धरती पर जी कर गया की बजाए उसने अपना जीवन किस तरह का जिया, अर्थात घर-समाज-देश में लोगों के साथउसका कैसा व्यवहार था, यह अधिक महत्वपूर्ण होता है, ये भाव आज देहली से आए सन्त निरंकारी योजना एवं सलाहकार बोर्ड के अध्यक्ष श्री के. आर.चढ्ढा जी ने श्री प्रवीन नन्दवानी जी के ब्रह्मलीन होने पर यहां सैक्टर 30 में स्थित सन्त निरंकारी सत्संग भवन में हुए श्रद्धांजलि समारोह में हज़ारों कीसंख्या में उपस्थित श्रोताओं को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किए ।                                 श्री चढ्ढा ने आगे कहा कि इन्सान का शरीर तो पिंजरे के समान है जो यहीं रह जाता है लेकिन इसमें विराजमान आत्मा पंछी कीतरह उड़ जाती है । जो इन्सान अपने जीवन-काल में मानुष जन्म के उद्देश्य को पूरा कर लेते हैं वे मृत्यु से डरते नहीं क्योंकि उन्हें सत्गुरू माता सविन्द्रहरदेव जी से ब्रह्मज्ञान प्राप्त करने बाद यह विश्वास हो चुका होता है कि इस शरीर को त्यागने के बाद मेरी आत्मा ने कहीं और नहीं बल्कि अपने निज घर मेंजाना है । इसके अतिरिक्त उनके परिवा र के सदस्य जिन्हें ब्रह्मज्ञान की प्राप्त हो चुकी होती है वे भी यह भली भांति जान चुके होते हैं कि उनके परिवार केमृत सदस्य की आत्मा चौरासी के चक्कर में नहीं बल्कि इस घट-घटवासी परमात्मा में विलीन हो गई है जिसकारण वे रो-रो कर अपना बुरा हाल करनेकी बजाए परमात्मा के भाणे को मानना ही उचित समझते हैं। इससे पूर्व श्री मदन लाल जी की सुपुत्री सुमन जी के भी इस नाशवान शरीर को त्यागने केउपलक्ष्य में हुए श्रद्धांजलि समारोह में भी ऐसे ही भाव व्यक्त किए गए ।                                 इस अवसर पर सन्त निरंकारी मण्डल के सचिव श्री सी.एल.गुलाटी  जी, श्रीमति जोगिन्द्र कौर जी मैम्बर इन्चार्ज, ब्रान्च प्रशासनविभाग, करनाल के ज़ोनल इन्चार्ज श्री सतीश जी, चण्डीगढ़ के ज़ोनल इन्चार्ज श्री के. के. कश्यप तथा चण्डीगढ़ के संयोजक श्री नवनीत पाठक जी ने भीश्री प्रवीन नन्दवानी जी के गुणों की चर्चा करते हुए इस अवसर पर अपने भाव व्यक्त किए ।                                 श्री मोहिन्द्र नन्दवानी जी ने इस अवसर पर उपस्थित सदस्यों का परिवार के सभी सदस्यों की ओर से धन्यवाद किया ।

Read More

ब्रह्मण का कर्म धर्म ब्रह्मचर्य की पालना और मानव कल्याण ; जगदम्बा रतूड़ी

ब्रह्मण का कर्म धर्म ब्रह्मचर्य की पालना और मानव कल्याण ; जगदम्बा रतूड़ी      मोहाली ; 17 अप्रैल ; आरके शर्मा विक्रमा ;—-आज के परिवेश में ब्राह्मण की भूमिका जवाबदेही और जिम्मेवारी से भरी है ! समाज दिशाविहीन हो रहा है और धर्म व् राजनीती खुद  अँधेरी गली की राही बनती जा रही है…

Read More

657094

+

Visitors