भगवान राम का धरावतरण पुत्रकामेष्टि यज्ञ से हुआ ग्रहों की शुभ परिस्थितियों में : धर्मशास्त्र

Loading

चंडीगढ़ 2 अप्रैल आरके शर्मा विक्रमा:- आज देवताओं के गुरुवर बृहस्पति जी के शुभ वार को 1या 2 नहीं, बल्कि अनेकों अनेकों धर्म पर्व और धर्म समागम आयोजित होंगे।। इस दिन भी ग्रहों की बहुत ही उज्जवल गति और नक्षत्रों की उत्तम चाल का योग बना हुआ है। अनेकों धार्मिक अनुष्ठान आदि सम्पन्न होने के भी योग दृष्टिगोचर होते हैं।   अतः इन सब के प्रभाव से ही आज मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम चंद्र जी का जन्म महोत्सव, श्री राम अवतार जयंती, श्री राम नवमी व्रत, श्री दुर्गा नवमी, महानवमी, चैत्र (वसंत) नवरात्रे समाप्त, श्री राम जन्म भूमि अयोध्या परिक्रमा, दर्शन पूजन, स्वामी नारायण जी की जयंती, मेला माता श्री मनसा देवी जी (चंडीगढ़ पंचकूला) एवं हरिद्वार, मेला रामबन (जम्मू-कश्मीर), दश महाविद्या श्री महातारा जी की जयंती, आचार्य भिक्षु जी का अभिनिष्क्रमण दिवस (जैन) आदि आयोजित होंगे। धर्म शास्त्रों मुताबिक अगर इन पर्वों धार्मिक अनुष्ठानों का पवित्रता के साथ अनुष्ठान किया जाए, तो भौतिक सुखों की दीर्घकालीन प्राप्ति होती है। हिंदू धर्म धरती पर और स्वर्ग में भी सबसे प्राचीनतम विशालतम और अतुलनीय इतिहास समेटे है। इसी धर्म का हजारों साल बाद कलयुग में अनेकों सिद्ध पुरुषों ने अध्ययन व पठन और उसको जीवनसात किया और महापुरुषों की व गुरुओं की पदवियां पाई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

109195

+

Visitors