![]()

चंडीगढ़ बुधवार 10 जून 20 26 बिहार के विक्रम शर्मा रक्षा शर्मा अनिल शारदा— चिलचिलाती धूप और तपती दोपहर में शिक्षा विभाग ने मानवता को समर्पित सेवा का उदाहरण प्रस्तुत किया। आज पारा सर चढ़कर बोल रहा था, तो ऐसे में चंडीगढ़ प्रशासन के शिक्षा विभाग के सब अधिकारियों और कर्मचारियों ने सांझे तौर पर दफ्तरों में काम करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों सहित सैकड़ो राहगीरों के लिए स्वच्छ मीठे शीतल जल की छबील और हलवे के साथ चने कुलचे का खुले दिल से अटूट भंडारा दोपहर 3:00 तक वितरित किया। शिक्षा विभाग के निदेशक मिस्टर सिंगला ने छब्बील और भंडारा स्थल पर पहुंच कर अपनी सामाजिक सहभागिता निभाते हुए प्यासे राहगीरों को मीठा ठंडा जल वितरित किया। और खुद भी भंडारा स्थल पर बैठकर श्रद्धापूर्वक प्रसाद ग्रहण किया। और सभी कर्मचारियों अधिकारियों की नेक पुनीत कार्य के लिए शाबाशी देते हुए पीठ थपथपाई। आयोजकों में अग्रणी रूपेंद्र, मानव मनु विकास, विशाल हिमाचली व नवीन कुमार, मोहिंदर गोविंद नेगी व संजीव गुर्जर, निशा आदि सहित अनेकों कर्मियों ने निस्वार्थ भाव से सेवा निभाई। आयोजकों का नेतृत्व संभाले रुपिंदर ने स्थानीय सीनियर जर्नलिस्ट आरके विक्रमा शर्मा को जानकारी देते हुए बताया कि शिक्षा विभाग भविष्य में भी ऐसे लंगर और मीठे जल की छबील आयोजित करता रहेगा। और सामाजिक सेवा में सहभागी भूमिका निभाने में बढ़ चढ़कर आगे रहेगा। इस मौके पर उन्होंने कहा कि इन दिनों सूरज आग उगल रहा है। पारा आसमान छू रहा है। ऐसे में हर किसी भूखे प्यासे की बढ़ चढ़कर सेवा करें। शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित छब्बील और भंडारे की सेवा भावना की सर्वत्र प्रशंसा हो रही है।।


