खेल प्रोत्साहन से युवाओं को नशे से रखेंगे दूर : लिलाधर

Loading

चंडीगढ़ 12 अप्रैल 2026 रक्षत शर्मा अनिल शारदा पंकज राजपूत प्रस्तुति— समाज में नसों के बढ़ोतरी लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में युवाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहित करके उस पर बड़ा चोट किया जा सकता है। यह कहना है भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी के लिलाधर का। लिलाधर ने यह बात रामदरबार मंडी ग्राउंड में रामदरबार सुधार सभा की तरफ से आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान के कही।लिलाधर ने कहा कि रामदरबार सुधार सभा युवाओं को खेल में प्रति प्रोत्साहित कर बहुत बड़ा काम कर रही है। उन्होंने रामदरबार सुधार सभा के चेयरमैन सिटी मकवाना को बधाई देते हुए कहा कि सिटी मकवाना युवाओं के लिए बहुत बड़ा काम कर रहें है। ऐसे लोगों को हमारी पार्टी एंव मेरा सहयोग हमेशा जारी रहें। लिलाधन ने कहा कि इस समय रामदरबार सहित पूरे शहर की सभी कॉलोनियों में नशे का कारोबार खूब जोरों पर चल रहा है। जिससे युवा नशे की चपेट में आ रहें है जो कि बड़े ही चिंता का विषय है। हमें मिल कर इसके लिए काम करना होगा तभी हम नशे से अपने युवाओं को बचाया जा सकें। इस दौरान लिलाधन ने क्रिकेट विजेताओं को मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।रामदरबार सुधार सभा के मुख्य सचिव अश्विनी कुमार ने बताया कि क्रिकेट टुर्नामेंट के पूरे आयोजन की जिम्मेदारी विक्की मकवाना को दिया गया। जिन्होंने पूरी जिम्मेदारी से पूरा किया। उन्होंने बताया कि रामदरबार सुधार सभा पहले भी कई क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन कर चुकी है और भविष्य में भी ऐसे क्रिकेट टुर्नामेंट का आयोजन करती रहेंगी। उन्होंने क्रिकेट टूर्नामेंट में सहयोग करने वाले सभी लोगों को धन्यवाद करते हुए उम्मीद जताई कि भविष्य में भी ऐसा ही सहयोग मिला रहेंगा।क्रिकेट टूर्नामेंट में सुदेश वैद जोसफ, मनीष उर्फ सहवाग, आशीष ताइक्वांडो, नीरज, रोशन, सेंटी, जयबीर, सेंटी (दिलजीत दोसांझ), अतुल, जोसन, राहुल, आशुतोष, अजय, विशाल, दीपू बनारशी, बहादुर सिंह, सुखरामपाल,  विकास गल्होत्रा, सुनिता, अमित कुमार,  अनिल कुमार, सुभाष कुमार, सुभाष घोष आदि का विशेष योगदान रहा।l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

683387

+

Visitors