![]()

चंडीगढ़ मंगलवार 07 अप्रैल 2026 अनिल शारदा पंकज राजपूत प्रस्तुति— ब्यूटीफुल शहर के चार स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिलने से सनसनी फ़ैल गई। इस धमकी के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं। पूरे इलाके में अलर्ट जारी कर दिया गया। मिली जानकारी के मुताबिक सेक्टर 41, 32, 47 और 45 स्थित स्कूलों को यह दहशत फैला रही धमकी मिली है। सभी स्कूलों के बाहर आनन फानन में सर्च ऑपरेशन बड़ी गहनता से शुरू करके 3:39 बजे से खबर लिखे जाने तक जारी है।

