![]()
जेसलमेर रविवार 15 मार्च 2026 अल्फा न्यूज़ इंडिया+चंद्रभान सोलंकी —-पोकरण के बीलिया गांव में हुई ऐतिहासिक पहल”एंकर विओ – आज के दौर में जहाँ शादियों में लाखों-करोड़ों के लेन-देन को शान समझा जाता है, वहीं जैसलमेर के एक फौजी परिवार ने मिसाल पेश की है। पोकरण के बीलिया गांव में हुई एक शादी आज पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बनी हुई है।रूपसी निवासी हरिसिंह भाटी के पुत्र त्रिलोकसिंह की बारात जब बीलिया गांव में गायड़सिंह देवड़ा के यहाँ पहुंची, तो परंपरा के अनुसार वधु पक्ष ने दूल्हे को 5 लाख 51 हजार रुपए का टीका (दस्तूरी) भेंट किया। लेकिन, यहाँ संस्कारों की एक ऐसी तस्वीर देखने को मिली जिसने सबका सिर गर्व से ऊंचा कर दिया।दूल्हे के परिवार में देशभक्ति और अनुशासन रग-रग में बसा है। दूल्हे के दादा आर्मी से रिटायर्ड सूबेदार हैं, तो चाचा देश की सेवा में ‘आर्मी कमांडो’ के पद पर तैनात हैं। इसी फौजी संस्कार का परिचय देते हुए वर पक्ष ने साढ़े पांच लाख की भारी-भरकम राशि को ससम्मान वापस लौटा दिया।दूल्हे त्रिलोकसिंह ने वधु पक्ष का मान रखते हुए केवल 1100 रुपए शगुन के तौर पर स्वीकार किए और बाकी पूरी राशि लौटा दी। दूल्हे के परिवार के इस फैसले का वधु पक्ष के साथ-साथ पूरे समाज ने खड़े होकर स्वागत किया। कैप्टन फतेहसिंह, कमांडो पर्वतसिंह और वधु पक्ष के गणमान्य लोगों ने इस पहल को कुरीतियों के खिलाफ एक ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ बताया।l

