![]()
चंडीगढ़ पंचकूला 17/02/2026 आर विक्रमा शर्मा हरीश शर्मा अश्वनी शर्मा —- हरियाणा के प्रजा हितैषी कैबिनेट मंत्री अनिल विज के साथ उनके अपने ही घर में ही दर्दनाक हादसा घट गया। विज जी नहाते समय बाथरूम में संतुलन बिगड़ने पर फिसल गए। इससे उनके दोनों पैरों में फ्रैक्चर हो गया। डॉक्टरों ने उनके दोनों पैरों में प्लास्टर चढ़ा दिया है। साथ ही एक महीने की कंप्लीट बेड रेस्ट की विज जी को एडवाइज दी गई है। खबर लिखे जाने के वक्त घर में विज जी आराम कर रहे हैं। यही नहीं, डॉक्टर्स घर में ही उनका ट्रीटमेंट कर रहे हैं।


