डॉक्टर साधना ठाकुर भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी की राष्ट्रीय प्रबंध समिति का सदस्य बनीं

Loading

चंडीगढ़ शिमला 15 अक्टूबर 2025 आरके विक्रमा शर्मा अनिल शारदा हरीश शर्मा अश्वनी शर्मा प्रस्तुति —-हिमाचल के भाजपा नेता व पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की धर्मपत्नी डॉक्टर साधना ठाकुर को भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी की राष्ट्रीय प्रबंध समिति का सदस्य चुना गया है। देशभर के 26 राज्यों की भागीदारी वाले इस चुनाव में डॉ. ठाकुर को रिकॉर्ड 19 मत प्राप्त हुए, वह इस समिति में देश की एकमात्र निर्वाचित महिला सदस्य बनीं हैं। डॉ. साधना देश के उन 12 प्रतिष्ठित सदस्यों में शामिल होंगी जिन्हें रेडक्रॉस की सर्वोच्च नीति-निर्धारण समिति में स्थान मिला है। डॉ. साधना ने वर्षों तक हिमाचल रेड क्रॉस सोसायटी की उपाध्यक्ष के रूप में काम किया, अस्पताल कल्याण शाखा की अध्यक्ष भी रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

526845

+

Visitors