प्रशासकीय अवार्डी इंजीनियर मनिंदर सिंह एसडीई हुए सेवानिवृत

Loading

चंडीगढ़ 30 सितंबर 2025 रक्षत शर्मा अनिल शारदा हरीश शर्मा —चंडीगढ़ प्रशासन के के इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट के कैपिटल प्रोजेक्ट वन की सब-डिवीजन रोड़ 2 के सब डिवीजन इंजीनियर मनिंदर सिंह आज सरकारी सेवा से निवृत्ति हो गए हैं। मनिंदर सिंह ने बतौर जूनियर इंजीनियर डिपार्टमेंट में ज्वाइन किया था और चंडीगढ़ प्रशासन से पहले म्युनिसिपल कॉरपोरेशन चंडीगढ़ में भी बतौर सब डिवीजन इंजीनियर सेवाएं देते रहे हैं। कैपिटल प्रोजेक्ट वन के कार्यकारी अभियंता रविकुमार ने बताया कि मनिंदर सिंह जी अपनी इंजीनियरिंग सूझ बूझ भरी दूरदर्शिता और गहरी अनुभव के लिए हमेशा किए जाते रहेंगे। चंडीगढ़ पशासन और नगर निगम में कार्यरत रहते हुए इंजीनियर मनिंदर सिंह ने अनेकों बिल्डिंग और रोड्स में मिल के पत्थर भी स्थापित किए हैं। इसी के मद्देनजर चंडीगढ़ प्रशासन ने उन्हें दो बार राज्य स्तरीय समारोहों में सम्मानित किया है। पहली मर्तबा उन्हें 2018 में चंडीगढ़ प्रशासन में उत्कृष्ट और अव्वल दरजे की सेवाएं देने के लिए पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ प्रशासक के एडवाइजर परिमल जी (आई ए एस) ने राज्य स्तरीय समारोह में सम्मानित किया था। और दूसरी मर्तबा पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ प्रशासक गुलाबचंद कटारिया ने 15 अगस्त 2025 को राज्य स्तरीय समारोह में मनिंदर सिंह को उल्लेखनीय उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया। महेंद्र सिंह अनुशासन प्रिय और टाइम के पाबंद अधिकारीयों में गिने जाते हैं। इंजीनियर मनिंदर सिंह अपने जलपान और भोजन अवकाश के साथ कंप्रोमाइज कर सकते थे लेकिन उन्हें अपने कार्य कुछ समय पर निपटान में किसी प्रकार का कोई भी कंप्रोमाइज स्वीकार नहीं था। हम हमन कहा जाता है कि काम है तो हम हैं। लेकिन इंजीनियर मनिंदर सिंह कहते थे हम हैं तो काम खत्म हो कर रहेगा। मनिंदर सिंह हरे भरे परिवार बेटा और बहू और बेटी और दामाद विदेश में सेटल हैं। बाहुबली कद काठी के धनी मनिंदर सिंह भले ही रौब रौबिले लुक वाले सख्त मिजाज के अफसर माने जाते हैं। लेकिन दिल से नेक और निहायती कूल कूल स्वभाव वाले हैं। इतनी लंबी सरकारी नौकरी में उन्होंने कभी भी भारी संख्या सैंकड़ों में लेबर क्लास का कामयाबी से नेतृत्व किया। लेकिन किसी भी कर्मचारी के बारे में कलम उठाकर बुरा नहीं किया‌ । यही वजह है कि इंजीनियर मनिंदर सिंह हर क्लास के अधिकारी और कर्मचारियों के दिल पर एक छत्र राज करते रहेंगे। और आने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए भी मिसाल और विसात बन गए।। अल्फा न्यूज़ इंडिया इंजीनियर मनिंदर सिंह को सरकारी सर्विस की लंबी और कामयाब पारी खेल कर सेवा निवृत होने के अवसर पर बधाई और शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ दीर्घायु भविष्य की मंगल कामना करता है।।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

526984

+

Visitors