जामुन दिवस समारोह जीएमएसएसएस में सम्पन्न–झिंगन

Loading

चंडीगढ़: 22 जुलाई 25 आरके विक्रमा शर्मा अनिल शारदा पंकज राजपूत प्रस्तुति— स्थानीय राजकीय मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेक्टर 23-ए (एनवाईसी), ने पर्यावरण सोसायटी ऑफ इंडिया के सहयोग से जामुन दिवस को उत्साहपूर्वक मनाया। इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों एवं स्टाफ ने सक्रिय भागीदारी दिखाई। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में स्वदेशी फल जामुन (Java Plum) के सांस्कृतिक, पारिस्थितिकीय और पोषण संबंधी महत्व के प्रति जागरूकता फैलाना था। डा. रितु नांगिया, इको क्लब प्रभारी एवं एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी ने सभी उपस्थितजनों का गर्मजोशी से स्वागत किया. और कार्यक्रम के उद्देश्यों से अवगत कराया। डा. रविंद्र नाथ, पर्यावरण सोसायटी ऑफ इंडिया के कोषाध्यक्ष एवं चंडीगढ़ प्रशासन की सलाहकार समिति के सदस्य ने संबोधित करते हुए आम जीवन में जामुन वृक्ष के महत्व एवं इसके समग्र लाभों को रेखांकित किया। एन. के. झींगन, पर्यावरण सोसायटी, सचिव ने जामुन फल के पौराणिक एवं पारंपरिक महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने जामुन वृक्ष की लकड़ी, जड़, छाल एवं फल के औषधीय और पारिस्थितिकीय लाभों के बारे में भी विस्तारपूर्वक जानकारी दी।जिसका उद्देश्य जामुन वृक्ष एवं फल के संरक्षण एवं सतत उपयोग को बढ़ावा देना है। विद्यालय परिसर में एक जामुन का पौधा भी रोपा गया, और विद्यार्थियों को सलाह दी गई कि फलों वाले पेड़ों पर पत्थर न फेंकें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

604539

+

Visitors