भारत की गौरवशाली उपलब्धि हाइड्रोजन बस सेवा शुरू

Loading

चंडीगढ़ 13 जुलाई 25 रक्षत शर्मा अनिल शारदा पंकज राजपूत प्रस्तुति–– भारत पूरे विश्व में आज एक अपना अलग ही मुकाम और मंजिल स्थापित कर रहा है। एक बार फिर भारत आत्मनिर्भरता के पथ पर अग्रसर होकर सोने की चिड़िया बनने जा रहा है। विकासशील भारत अतिथि शीघ्र ही विकसित देश बनकर उभरेगा। नरेंद्र दामोदर मोदी भारत का प्रधानमंत्री अपनी भारत माता के लिए रात दिन अपना एक-एक पल एक-एक सोच समर्पित कर रहा है यह भारत वासियों के लिए खासकर भारत माता को समर्पित लोगों के लिए बहुत बड़े गौरवकी बात है। इसी उपलब्धियां की निरंतर प्रवाहमान श्रृंखला में एक नया और गौरवशाली इतिहास रचा गया! लद्दाख में भारत की पहली हाइड्रोजन बस सेवा शुरू की गई है। जिससे हर साल 350 टन कार्बन कम होगा। और भौगोलिक वातावरण स्वच्छता और निरॊगता की ओर बढ़ेगा। और 230 टन शुद्ध ऑक्सीजन प्रचुरता से बेअथाह मिलेगी -।जो लगभग 13,000 पेड़ लगाने के बराबर है। भारत की यह उपलब्धि पूरी दुनिया को एक नया उदाहरण और प्रेरणापुंज बनकर दिखाएगी। अल्फा न्यूज़ इंडिया को यह जानकारी हिमाचली एकता मंच के युवा और दूरदर्शी संयोजक संजीव मेहता ने उपलब्ध करवाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

526858

+

Visitors