![]()
चंडीगढ़, 8 जुलाई 25 आरके विक्रमा पंकज राजपूत अनिल शारदा प्रस्तुति— भाजपा पंजाब के सोशल मीडिया संयोजक अजय अरोड़ा ने वरिष्ठ नेता एवं पठानकोट से विधायक अश्विनी शर्मा को प्रदेश भाजपा का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।अजय अरोड़ा ने कहा कि अश्विनी शर्मा जी का संगठनात्मक अनुभव, विचारशील नेतृत्व और पंजाब की राजनीति की गहरी समझ पार्टी को एक नई दिशा और मजबूती देगी। वह इससे पहले भी दो बार प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं और हर बार उन्होंने संगठन को नई ऊँचाइयाँ दी हैं। भारतीय जनता पार्टी के पंजाब प्रदेश प्रवक्ता प्रेस सचिव हरदेव सिंह उभा ने भी अश्विनी शर्मा को पंजाब स्टेट बीजेपी प्रेसिडेंट बनाए जाने का स्वागत-सत्कार किया है। स्थानीय सीनियर जर्नलिस्ट आरके विक्रमा शर्मा को बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग ने भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व का विशेष रूप से धन्यवाद करते हुए कहा कि यह निर्णय प्रदेश में संगठनात्मक मजबूती के साथ-साथ कार्यकर्ताओं में नया उत्साह और विश्वास पैदा करेगा। तरुण चुग ने अश्विनी शर्मा को संगठन शास्त्र का ज्ञाता बताया है।


