ग्रीन कंज्यूमर डे पर इको क्लब की निबंंध प्रतियोगिता सम्पन्न

Loading

चडीगढ़ : 28 सितम्बर ; आरके विक्रमा शर्मा /एनके धीमान :— महर्षि दयानंद पब्लिक स्कूल दरिया में  इको क्लब द्वारा पर्यावरण विभाग चडीगढ़ के सहयोग से ग्रीन कंज्यूमर डे के उपलक्ष्य पर निबंंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों ने बताया कि इको फ्रेंडली उत्पाद खरीदने चाहिए। वही उत्पाद इको फ्रेंडली हैं जो प्रदूषण रहित  हैं !
 तथा पृथ्वी की उर्वरता पर प्रतिकूल प्रभाव नहीं डालते हैं।  पॉलिथीन की पैकेजिंग का प्रयोग हानिकारक है।  आज पेड़-पौधे कमी के वजह से भूमि कटाव बढ़ रहा है। यह मानव जाति के लिए खतरा है।  इससे पर्यावरण असुंलित हो रहा है। जिसके कारण गलेशियर पिघल हे है और आज गलोबल वार्मिग मानव के लिए खतरा बना है। स्वच्छ पर्यावरण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए। इससे भूमि कटाव कम होगा।
वृक्षों की महत्व पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने बताया कि पेड़ हमारे मित्र हैं इन पर हमारा जीवन निर्भर रहता है। फैक्टियों से निकलने वाले अपशिष्ट पदार्थो को नदी नालों में नहीं गिराना चाहिए बल्कि इसे उचित स्थान पर ही फैंकना चाहिए। पॉलिथीन की बजाय जूट एवं पेपर बैग इस्तेमाल करने चाहिए। घर का कूड़ा करकट डस्टबीन में फैकना चाहिए।
        इस प्रतियोगिता को क्रमश: दो भागों जूनियर और सीनियर में बांटा गया। जूनियर वर्ग में विशाल सिंह, साहिल चौधरी और विशाल  को पहला, दूसरा और तीसरा इनाम मिला। जवकि सीनियर वर्ग में सूर्य प्रकाश द्विवेदी, रोहित और आरती को पहला, दूसरा और तीसरे पुरस्कार से समान्नित किया गया।  स्कूल के प्रिसीपल डॉ. विनोद कुमार ने इको क्लब के विद्यार्थियों द्वारा पर्यावरण को स्वच्छ बनाने में किए जा रहे सराहीय कार्य की प्रशंसा की। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए लोगों को जागरुक एवं प्रोत्साहित करना था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

108202

+

Visitors