आईएएस रामविलास यादव को धामी ने किया सस्पेंड विजिलेंस ने किया गिरफ्तार आय से अधिक संपत्ति का है मामला

Loading

चंडीगढ़/देहरादून 22 जून अल्फा न्यूज़ इंडिया प्रस्तुति:– भारत पिछले चंद सालों से भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी से मुक्ति पाने की जद्दोजहद में एड़ी चोटी का जोर लगा रहा है। पंजाब में तो भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए आम आदमी पार्टी ने अपना स्वर बुलंद रखा हुआ है। तकरीबन दो दर्जन बड़े मामलों में अच्छे खासे मंत्री आईएएस अफसर आईपीएस अफसर और ना जाने किन किन पर गाज गिर रही है। इसी क्रम में उत्तराखंड में भी अब एक आईएएस अफसर पर भ्रष्टाचार का नजला सूचना है।

आय से अधिक संपत्ति के मामले में विवादों में घिरे वरिष्ठ आईएएस अधिकारी राम विलास यादव को विजिलेंस ने गिरफ्तार कर लिया। कल धामी सरकार ने उन्हें सस्पेंड कर दिया था।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आईएएस रामविलास यादव आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में घिर गए है। यादव उत्तराखंड शासन में अपर सचिव समाज कल्याण के पद पर कार्यरत थे। तथा 30 जून को रिटायर होने वाले थे। हाईकोर्ट से राहत न मिलने के बाद वे कल दोपहर 12.45 बजे विजिलेंस के सामने पेश हुए थे। जहां देर रात तक चली पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

बता दें कि अप्रैल 2022 में विजिलेंस विभाग ने उनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में मुकदमा दर्ज किया था। जिसके तहत चल रही जांच के बाद देर रात उन्हें गिरफ्तार कर लिया।l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

108794

+

Visitors