बाबा साहब को जयंती पर स्मरण करते हुए किया नमन

Loading

चंडीगढ़:-14 अप्रैल: आरके विक्रमा शर्मा /करण शर्मा/ राजेश पठानिया +अनिल शारदा प्रस्तुति:–-आज शिव सेना (हिंदुस्तान), चंडीगढ़ ने प्रदेश कार्यालय पर पंजाब राज्य सचिव एवम चंडीगढ़ प्रदेश प्रमुख अजय सिंह चौहान  के नेतृत्व में भारत रत्न बाबासाहेब ङा भीमराव अंबेडकर  की 131वी जयंती दीप प्रज्वलित करके नमन करते हुए बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई और मिठाइयां भी बांटी।

इस अवसर पर बोलते हुए अजय सिंह चौहान ने सभी देशवासियो को शुभ कामनाएं दी। उन्होंने सभी को बाबा साहेब आंबेडकर जी के जीवन से प्रेरणा लेते हुए उनके द्वारा बनाए हुए देश के संविधान द्वारा बताए हुए रास्ते पर चलने के लिए भी आवाहन किया।

इस अवसर पर अजय सिंह चौहान  के इलावा चंडीगढ़ प्रदेश महासचिव वरेंद्र सिंह विरदी, वार्ड 7 से वार्ड उप प्रमुख प्रकाश चंद, वार्ड उप प्रमुख पुरणवासी, वार्ड प्रभारी संजय गुप्ता, ब्लॉक प्रमुख पप्पू लाल,मुन्ना और अजय शर्मा, रमेश शर्मा आदि उपस्थित रहे।

इस मौके पर बात करते हुए अजय सिंह चौहान और वीरेंद्र सिंह विरदी ने अल्फा न्यूज इंडिया को बताया कि समाज के दबे कुचले लोगों की आवाज बुलंद करने में शिवसेना के पदाधिकारी और कार्यकर्ता अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं।और भविष्य में भी दवे और कुचले समाज की आवाज हमेशा बुलंद करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जाएगी और ना ही किसी प्रकार का भेदभाव या पक्षपात बर्दाश्त किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

108380

+

Visitors