उद्योग व्यापार मंडल चंडीगढ़ की सदस्यता के सभी के लिए खुले हैं द्वार : कैलाश चंद जैन

Loading

चंडीगढ़: 3 जुलाई:- आरके विक्रमा शर्मा+करण शर्मा:– उद्योग व्यापार मंडल चंडीगढ़ शुरू से ही अपने समाज के व्यापारियों और उनके यहां कार्यरत कर्मचारियों के उत्थान के लिए वेलफेयर के लिए और प्रशासन से आने वाली अनेक का समाधान करने में अपने कर्मठ व्यापारी नेता कैलाश चंद जैन के माध्यम से संघर्षशील बना हुआ है। कोविड-19 से लेकर अभी तक जो भी जिस भी तरह की इस दौर में व्यापारियों को किसी भी तरह की कठिनाईयां पेश आईं तो कैलाश चंद जैन ने स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों सहित प्रशासक और फिर उसके बाद  केंद्र सरकार से भी इस मुद्दे पर निजी बलबूते पर खून मेहनत मशक्कत करके उनका निवारण करवाया है।

चंडीगढ़ के व्यापारियों के हितों की रक्षा करने के लिए उद्योग व्यापार मंडल चंडीगढ़ का गठन किया गया है। इसके लिए सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। यह संगठन शहर के व्यापारियों का अपना संगठन होगा। तथा किसी प्रकार के निजी स्वार्थों से रहित लोगों का ही संगठन होगा। कुछ विशेष लोगों का एकाधिकार नियंत्रण नहीं होगा। कोशिश की जाएगी कि मिलजुल कर व्यापारियों के और व्यापार से जुड़े लोगों के काम करवाएं जाएं।
कैलाश चंद जैन ने शहर वासियों से खास करके व्यापार उद्योग धंधों से जुड़े लोगों से पुरजोर आग्रह किया है कि वह इस सर्वमान्य संगठन से जुड़ें। और निसंकोच भाव से अपनी व्यापार संबंधी दुख तकलीफों सहित निजी समस्याओं का भी इसी संगठनात्मक भाईचारे में बैठकर हल समाधान प्राप्त करें।

कैलाश चंद जैन अल्फा न्यूज इंडिया को बताया कि
संगठन की सदस्यता शुल्क ₹500/- रुपये + ₹ 1100/- रुपए प्रति वर्ष वार्षिक शुल्क रखा गया है ।
कोई भी व्यापारी या व्यापार से संबंध रखने वाला व्यक्ति जो उद्योग व्यापार मंडल के उद्देश्यो से सहमत हो। वह इस संगठन का मेंबर बन सकता है। अगर वो पहले से किसी दूसरे संस्था का मेंबर है। तो भी उक्त संस्था का सदस्य बन सकता है। किसी प्रकार की कोई बंदिश नहीं लगा रखी है ।
वैसे भी यह मौलिक अधिकार है कि कोई भी व्यक्ति अगर चाहे तो अपनी मर्जी से कई संस्थाओं का मेंबर बन सकता है।  हमें भी इसमें कोई एतराज नहीं है। यह संगठन पूरी तरह लोकतांत्रिक व्यवस्था में विश्वास रखता है। और सभी सदस्यों का भरपूर सहयोग समर्थन करने का वचन देता है देता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

94369

+

Visitors