![]()
चंडीगढ़ :-17 जनवरी :-आरके विक्रमा शर्मा/ एनके धीमान:-सतयुग, त्रेता युग व द्वापर युग और अब कलयुग। कलयुग कल्कि अवतार की पौराणिक और धार्मिक कथा के अनुसार भी कहा जाता है । लेकिन कल यानी पुर्जे युग मतलब समय। कल पुर्जों का युग, मशीनी युग। लेकिन इससे पहले इसी युग का बीता समय करयुग था। कर यानि हाथ युग यानि समय। बोले तो हाथ से काम करने वाला युग। बुजुर्गों के मुताबिक कलयुग जिसमें काले कर्म की प्रधानता होगी। बात भी बिल्कुल सटीक सही है कि यह कलयुग ही तो है जिसमें बाप अपनी पुत्री से, भाई अपनी बहन से व मां अपने बेटे से पवित्र रिश्ते को कलंकित कर रहे हैं। कहा जाता है कि कलयुग जब अपने शीर्ष पर होगा। तब 10 साल की बच्चियां नानी बनेंगी। लेकिन यह बिल्कुल सही होने जा रहा है। यूरोप के 1 कंट्री में 13 साल की बच्ची मां बनी है। पश्चिमी मुल्कों में टीन एज शुरू होते ही उन्मुक्त सेक्स की ओर मुखर होना मौलिक अनिवार्यता बताई जाती है। और अब इस बात में कोई संशय नहीं रहा कि भारत पश्चिमी मुल्कों की नकल में उनसे भी आगे निकलने जा रहा है। यहां की सभ्यता, संस्कृति व धर्म धरोहर पारिवारिक संस्कार सब नेस्तनाबूद हो रहे हैं। और जिम्मेवार और जवाब देह पीढ़ी बिल्कुल मजबूरन मूकदर्शक बन चुकी है।
हाल ही में ताजा उदाहरण सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। एक मां ने अपने सौतेले बेटे से शादी कर ली है।अपने पति को तलाक दे दिया है। सौतेले बेटे से अब उनकी गोद में नवजात बच्ची किलकारियां मार रही है।
यह घटनाा रूस की बताई जा रही है। और रुसी ब्लॉगर मिसेज मरीन बालमाशेवा अपने 21 साल के सौतेले बेटे पर दिल हार चुकी। और अपने बेटे जैसी बॉडी स्ट्रक्चर बनाने के लिए अथक मेहनत करते हुए उन्होंने लुक वॉइज यंग दिखने के लिए भी प्लास्टिक सर्जरी का सहारा लिया है। मरीन की आयु इस वक्त 35 वर्ष और उनके पति जो कि उनका सौतेला बेटा है कि उम्र 21 वर्ष है।दोनों जिंदगी की इस नई पारी से बहुत ही खुश और संतुष्ट भी हैं।
दोनों इंस्टाग्राम पर भी खूब सक्रिय है रहते हैं और दोनों को उनके फॉलोअर्स कई तरह के नेगेटिव पॉजिटिव कमैंट्स देते हैं। मरीन इस रिश्ते के लिए बहुत कम बार ट्रोल की गई हैं। इसी तरह उनका दूसरा पति यानी सौतेला बेटा भी ट्रोल हुआ है। फॉलोअर्स ने उन्हें कई तरह के तंज कसे हैं। बताते चलें कि इंस्टाग्राम पर मरीन के 5:30 लाख से भी ज्यादा फॉलोअर्स हैं।

