भारत रत्न इंदिरा प्रियदर्शनी गांधी को कृतज्ञ राष्ट्र ने किया स्मरण

Loading

चंडीगढ़ : 31 अक्टूबर :-आर के विक्रमा शर्मा /करण शर्मा:— स्वतंत्र भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री और भारत रत्न इंदिरा प्रियदर्शनी गांधी की आज पुण्यतिथि पर कृतज्ञ राष्ट्र ने कांग्रेसी भवनों में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित कर पुष्पांजलियां भेंट कीं। देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरु की बेटी इंदिरा गांधी ने पूरे विश्व में अपनी दूरदर्शिता भरी राजनीति का लोहा मनवा कर भारत का भाल ऊंचा किया था।‌ और 31 अक्टूबर 1984 को उन्हीं के विश्वसनीय सिख  सुरक्षा गार्डों ने उन पर अंधाधुंध गोलियां बरसा कर उन्हें शहीद कर दिया था। यहां गौरतलब है कि इंदिरा गांधी की शहादत के बाद उनके ज्येष्ठष्ठ पुत्र राजीव गांधी को भी मानव बम से कत्ल करके शहीद किया गया था। और उनका छोटा पुत्र संजय गांधी भी हवाई दुर्घटना का शिकार हुआ था इस तरह से इंदिरा गांधी और उनके दोनों बेटे असामान्य मृत्यु का ग्रास बने थे। राजीव गांधी ने भारत का प्रधानमंत्री बनने के बाद देश में कंप्यूटर क्रांति का आगाज किया था। इंदिरा गांधी ने देश में आपातकालीन घोषणा करके अनजाने में ही खुद को राजनीति के सिंहासन से भार मुक्त कर लिया था।। और उनके इस कदम की आज तक खूब नुक्ताचीनी होती रहती है। लेकिन देश को इंदिरा गांधी की अनेकों अनुपम उपलब्धियां हासिल हुई हैं और देश ने अनकों क्षेत्रों में विश्व स्तर पर अपनी धाक जमाने में और आत्मनिर्भरता पाने में सफलता अर्जित की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

108837

+

Visitors