देश और दुनिया में कोरोनावायरस का कहर अबाध रूप से है जारी

Loading

चंडीगढ़/ 28 अप्रैल// आरके विक्रमा शर्मा// करण शर्मा--//– दुनिया में कोरोनावायरस का कहर उतना ही सिर चढ़कर बोल रहा है जितना की भारत देश में कहर जारी है। भारत में हालांकि शुरू में स्थिति बिगड़ती ही कंट्रोल में कर ली गई थी।। और लॉक डाउन का प्रभावी असर देखने को मिला।। लेकिन दुर्भाग्यवश यह स्थिति ज्यादा समय तक बरकरार नहीं रह पाई।। और आज देश में संक्रमित ओं के आंकड़े 29435 को छू गए हैं। यानी पिछले 24 घंटे में 1543 नए केस दर्ज किए गए हैं।। 26 अप्रैल को संक्रमितों की संख्या 27451 दर्ज की गई थी। चंडीगढ़ में भी रविवार 26 अप्रैल को एक ही दिन में छह पॉजिटिव केस बापू धाम कॉलोनी से आए युवक के बाद उसके पिता मां दो बहने 6 महीने की बिटिया भी संक्रमित पाई गई हैं। खुशी की खबर यह भी रही पीजीआई से 22 दिन बाद 11 महीने की बच्ची अंजुन अपनी मां मनप्रीत कौर निवासी सेक्टर 33 कोरोना को मात देते हुए स्वस्थ होकर घर पहुंचे।। और डॉक्टरों को नर्सों को सभी को दिल से धन्यवाद दिया। देश में 26 अप्रैल तक कुल मौत 873 जिनमें पंजाब में अट्ठारह चंडीगढ़ में दो दर्ज की गई हैं। ठीक होने वाले संक्रमित मरीजों को देखा जाए तो इनकी संख्या देश में 26 अप्रैल तक 6103 और पंजाब में 87 और ट्राइसिटी में 40 मरीज ठीक हुए हैं।। इसी अवधि में देश में नए संक्रमित 1375 पंजाब में 9 चंडीगढ़ में 6 दर्ज किए गए हैं। 26 अप्रैल तक महाराष्ट्र में 8000 से ज्यादा मामले और तेलंगाना में 1000 इनमें महाराष्ट्र में 440 नए मरीज हैं और यह आंकड़ा 8068 कुल दर्ज किया गया है।। इसी अवधि में बात करें पंजाब की तो अब तक 322 मरीज पॉजिटिव और जालंधर जिले में 653 लोगों की रिपोर्ट अभी आनी बाकी है।। हरियाणा की स्थिति पर नजर डालें तो 26 अप्रैल तक संक्रमित ओं की संख्या 298 व ठीक होने वाले 199 के साथ से ठीक होने वालों का प्रतिशत 66.7 फीसदी रहा है।। तीन लोग जिंदगी की जंग हार चुके हैं,।।

26 अप्रैल दिन रविवार तक दुनिया के कुल संक्रमितों की संख्या 30लाख 2हजार नए संक्रमित 76145 इनमें से 8,73,000 संक्रमित रोगियों को जीवनदान मिला है। दुनिया भर में कुल मौतों का आंकड़ा इसी अवधि में 205957 और नई मौतों का आंकड़ा 5541 दर्ज किया गया

अमेरिका में कुल संक्रमित 975798 स्पेन में 226629 इटली में 197675 फ्रांस में  161488 और  जर्मनी 157 120 इंग्लैंड 157120 तुर्की 1,10130 इरान 90481 और चीन पूरी दुनिया में इस महामारी को फैलाने वाले के अपने देश में संक्रमितों का आंकड़ा 82827 और रूस में 80949 दर्ज किया गया है।। इसी अवधि में अमेरिका में कुल मौतों का आंकड़ा 54941 और स्पेन में 23190 इटली में 26644 फ्रांस में 22614 जर्मनी में 5896 इंग्लैंड में 20732 व तुर्की में 2805 और इरान 5710 और चीन में 4632 और रूस में 747 भारत में 873 मौतें दर्ज की गई हैं।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

94347

+

Visitors