पैरामेडिकल स्टाफ में दो को कोरोना पॉजिटिव, कोरोना पॉजिटिव की पेशेंट का कर रहे थे उपचार

Loading

चंडीगढ़/शिमला : 10 अप्रैल : अल्फा न्यूज इंडिया डेस्क :–आज शुक्रवार को दिन में जहां राहत की खबर आई थी कि 3 कोडीन पॉजिटिव की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। वहीं रात को दुखद खबर भी आ गई। खबर ये कि दो और पॉजिटिव आ गए हैं। ये दोनों पैरा मेडिकल स्टाफ है जो नालागढ़ के झाड़माजरी में कोरोना पॉजिटिव महिला का उपचार कर रहे थे। इस महिला की पीजीआई में मौत हो गई थी।
दोनो की रिपोर्ट शुक्रवार देर रात आई। इसके साथ हिमाचल में कुल पॉजिटिव की संख्या 30 हो गई जबकि एक्टिव पॉजिटिव 20 हो गए हैं।

नोडल ऑफिसर एसीएस आरडी धीमान ने कहा कि अब तक कोविड-19 के लिए 900 लोगों का परीक्षण किया गया है, जिनमें से 870 लोगों को नेगेटिव पाया गया है। उन्होंने कहा कि राज्य में कोविड-19 के 30 पाॅजिटिव मामले हैं, जिनमें से 5 ठीक होकर घर भेज दिए गए हैं, चार राज्य के बाहर इलाज के लिए चले गए हैं और एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में कवारनटाईन सुविधा के लिए लगभग 6600 बिस्तरों की व्यवस्था की गई है, इसके अलावा 510 बिस्तरे आइसोलेशन के लिए उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा, राज्य में कोविड-19 पाॅजिटिव रोगियों के लिए लगभग 450 बिस्तर उपलब्ध हैं। साभार व्हाट्सएप यूजर से।।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

109165

+

Visitors