घर में कर्पूर प्रज्वलित करने से अनगिनत बाधायें होती हैं दूर : कृति कोहली

Loading

चंडीगढ़ : 4 अप्रैल:- आरके विक्रम शर्मा /करण शर्मा:- घर में पूजा पाठ अगर विधि सम्मत से और निरंतर भाव से किया जाए तो घर ही स्वर्ग से सुंदर होता है। और अगर घर में पूजा अर्चना शास्त्र सम्मत  विधान पूर्वक की जाए तो फिर या तो सोने पर सुहागा हो जाता है। धूप ज्योति नेवैद्य तेल का दीपक कर्पूर हवन यज्ञ गंगाजल जिन घरों में इन सब का स्थान है, वही वास्तव में भगवान है। यह बात जानी मानी टैरो रीडर कृति कोहली ने अल्फा न्यूज़ इंडिया के प्रभारी से निजी जानकारी देती हुई सांझी की।

बकौल कृति कोहली कर्पूर के महत्वपूर्ण टोटके जो ज़िन्दगी बदल देते हैं। जनकल्याणकारी संदर्भ में
कपूर जलाने के बहुत मत्वपूर्ण लाभ हो सकते हैैं | अगर आप ये लाभ लेना चाहें तो आप ये ले सकते है क्यूंकि कपूूर के बहुत लाभ होते हैं जो आपकी ज़िन्दगी में बहुत बड़े बड़े बदलाव ला सकते हैं |

1.) अगर घर में नज़र लगती हो तो आप प्रतिदिन एक कपूर की टिकिआ जला कर उसको पुरे घर में घुमाएं तो नज़र नहीं लगेगी और नेगेटिव वाईब्रेशन नहीं आती है | यदि आपको लगता है कोई आप पर कोई जादू टोना करता है बार बार रह रह कर जादू टोना करता है तब भी आप कपूर जलाते रहें तो जादू टोना नहीं हो पाता और आप उस से उभर कर बाहर आ जाते है | ऐसा इस लिए होता है क्यूंकि कपूर में दैवीय शक्तियां हैं , जब ये प्रज्जवलित होती है तो इसके धुएं में पॉजिटिव वाईब्रेशन बड़ी तेजी से समा जाती है जैसे की टावर का सिग्नल होता है ऐसे ही यह एक सिग्नल के रूप में चारों और छा जाती है | जिस से की दैवीय आशीर्वाद मिलता है और नेगेटिव वाईब्रेशन हट जाती है | इस से नज़र नहीं लगती है या कोई किया कराया है तो वो सब कुछ हटने लगता है और आपको लाभ मिलता है |

2.) यदि आप कपूर को तुलसी के पौधे के पास जलाते है क्यूंकि तुलसी में भी पॉजिटिव वाईब्रेशन होती है और कपूर में भी पॉजिटिव वाईब्रेशन होती है तो आपके निवास में भी पॉजिटिव वाईब्रेशन आने लगती है और आपको लाभ मिलता है |

3.) अगर एक कपूर की टिकिआ को लाल कपडे में बाँध कर अपने लाकर में रखते हैं तो धन कुबेर बढ़ता है और कभी कोई बुरी नज़र नहीं लगती | बहुत बेहरतरीन परिणाम आपको इसका मिलेगा |

4.) कोई शुभ दिन हो जैसे दिवाली, गणेश चतुर्थी, नवरात्री आदि इन दिनों में कपूर को अपने निवास स्थान पर जलाते हैं तो आपको हवन जैसा फल मिलता है | आपने देखा होगा ऋषि मुनि कपूर का प्रयोग करते हैं क्यूंकि इसके प्रयोग से पॉजिटिव वाईब्रेशन मिलती है |

5.) शुभ दिनों में इसको प्रज्वलित जरूर करना चाहिए क्यूंकि इसके प्रयोग से काफी रोगों से निजात मिलती है क्यूंकि इसके धुएं से हवा में जो बैड बैक्टीरिया होते हैं वो मर जाते है |
6.) आप अपने व्यापार या फिर जहां नौकरी करते है कपूर को प्रज्वलित करें, बहुत अच्छा परिणाम मिलेगा |

7.) अगर आपको लगता है आपका बच्चा पढ़ाई में कमजोर है तो भी कपूर की एक टिकिआ उसके बैग में रख दें तो उसका मन पढ़ाई लगने लग जायेगा | उसकी पढ़ाई में वृद्धि होने लग जाएगी |

8.) अगर आपके परिवार में कोई खाना ठीक से नहीं खाता तो आप अपनी रसोई में प्रतिदिन कपूर जलाएं उस से भी बुरी नज़र से निजात मिलेगी |

9.) किसी विशेष काम पर जाना हो तो एक कपूर की टिकिआ को पिले कपडे में बाँध कर अपनी जेब में रख लें इस से भी आपको बहुत लाभ मिलेगा |

10.) अगर अधिक कर्ज़ा हो तो कपूर की पांच टिकिआ काले कपडे में बाँध कर घर के मुख्य द्वार पर बाहर की तरफ बीच में ऊपर की तरफ बाँध दें, जैसे ही टिकिआ ख़तम हो फिर बाँध दें, फिर देखिएगा आपका कर्ज़ा जल्दी ही ख़तम जायेगा |

11.) यदि घर में कोई रोग हो रोग समाप्त न हो रहा हो तब भी आप इसी प्रयोग को करें |

12.) यदि घर में किसी सदस्य की शादी नहीं हो रही हो तो इसी प्रयोग को पांच कपूर की टिकिआ को लाल कपडे बाँध कर करें जल्दी ही शादी हो जाएगी |

13.) यदि आप अपने दुश्मन से परेशान हैं, तो अपने घर के बाहर बाएं और दाएं एक-एक गमला रखें और उसमे कपूर की पांच पांच टिकिआ दबा दें ,इस से दुश्मन आपको परेशान नहीं करेंगे |

14.) अगर आप अपने घर में खुशियां चाहतें हैं आपस में प्रेम चाहतें हैं धन दौलत चाहतें हैं, तो घर में प्रतिदिन तुलसी के पौधे के पास एक कपूर की टिकिआ शाम के समय सूर्यास्त से पहले जलाएं |.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

94451

+

Visitors