परिवारिक धर्म के बाद अब समाजिक और राष्ट्रीयता धर्म निभाने का वक्त : अवि भसीन

Loading

चंडीगढ़: मार्च:- आरके विक्रम शर्मा/करण शर्मा– कोरोनावायरस महामारी की चपेट में समूची दुनिया ग्रस्त है। भारत में भी दिन व दिन संक्रमित मरीजों और इससे बुरी तरह पीड़ित संक्रमितों में पॉजिटिव केसों की और फिर पॉजिटिव संक्रमण से मरने वालों की तादाद बढ़ती जा रही है।

देश के दूरदर्शी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैदिक और शास्त्र सम्मत कूटनीति और दूरदर्शिता का परिचय देते हुए देश में खासकर गुड़गांव  व पंचकूला सहित चंडीगढ़ आदि में लॉक डाउन के सख्त आदेश दिए हैं। भारत के और प्रांतों में भी बदतर हालात को देखते हुए लॉक डाउन किया गया है।

इसीलिए अपनी और अपने परिवार सहित अपने आसपास के वातावरण की स्वच्छता पर विशेष ध्यान देना होगा। राष्ट्रीय स्तर पर जारी होने वाले दिशा निर्देशों का बहुत ही समझदारी  और दृढ़ता से पालन करना होगा। अब वक्त आ गया है कि हम सभी एकजुट होकर परिवारिक जिम्मेदारियों के बाद समाज की राष्ट्रीय जिम्मेदारियों का बोझ अपनी हिफाजत के लिए अपने कंधों पर उठाएं। यह विचार अवि भसीन  कन्वीनर बीजेपी स्टेट इंडस्ट्री सेल चंडीगढ़  ने आज अल्फा न्यूज इंडिया के राष्ट्रीय चेतना और हिंदी भाषा के सजग सेवक आरके शर्मा विक्रमा के साथ साझा किए।।

कन्वीनर अवि भसीन ने बताया कि इंडस्ट्रियल एरिया में वातावरण को वायरस से मुक्त रखने के लिए कीटनाशक दवाइयों का छिड़काव तो आम किया जाता रहता है। लेकिन कोरोनावायरस के चलते वातावरण को स्टेरलाइजेशन के दायरे में लाया जा रहा है।। यह काम खुद कन्वीनर बीजेपी स्टेट इंडस्ट्रियल सेल के कर्ता-धर्ता अवि भसीन की अगुवाई और देखरेख में हो रहा है।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

94182

+

Visitors