नारी की शक्ति सदैव रहती फिर एक ही दिन सम्मान की औपचारिकता क्यों

Loading

चंडीगढ़ 8 मार्च आरके शर्मा विक्रमा :— विश्व भर में आज महिला दिवस नारी सशक्तिकरण के रूप में मनाया जा रहा है। इसी क्रम में चंडीगढ़ की जानी मानी एनजीओ न्यू सक्षम वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन ने समाज में लीक से हटकर दूसरों के लिए कुछ खास कार्य करने वाली उधमी महिलाओं का सम्मान किया। सम्मान समारोह सेक्टर 46 के समुदायिक केंद्र के सभागार में आयोजित किया गया। जिसमें चंडीगढ़ भाजपा के पूर्व भाजपा सांसद एडवोकेट सत्यपाल जैन, भाजपा चंडीगढ़ इकाई के अध्यक्ष अरुण सूद, मोहाली भाजपा जिला प्रधान(पू) सुखविंदर सिंह गोल्डी, भाजपा नेता रविंदर धीमान और चंडीगढ़ नगर निगम के पूर्व डिप्टी मेयर गुरप्रीत सिंह ढिल्लों सहित नगर निगम की मौजूदा मेयर राजबाला ने महिलाओं को सम्मानित किया! और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेने वाले बच्चों को, लड़कियों को और महिलाओं को विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए, शिक्षा में अव्वल रहने के लिए, समाज के अबला वर्ग के लिए कुछ खास करने वाली महिलाओं को सक्षम स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। महिला दिवस के मौके सम्मान समारोह की मुख्य्या अतिथि मेयर राजबाला ने कहा कि महिला आज पुरुषों को अपने अथक मेहनत, लगन व निष्ठा से पछाड़ते हुए आगे निकल रही हैं। वहीं, पूर्व सांसद एडवोकेट सत्यपाल जैन ने कहा कि महिला हमेशा आदरणीय है सम्मान की सुपात्र है फिर एक दिन ही उसका सम्मान करना उसके प्रतिभाशाली कर्मठ पराकाष्ठा का गौण रुप स्थापित करना है।। मेेेयर राजबाला मलिक ने गरीब अपंग व असहाय बच्चियों, महिलाओं को आर्ट्स एंड हैंडीक्राफ्ट का हुनर सिखा कर उनको अपने पैरों पर खड़ा करने वाली अदिति कलाकृति हब आफ हॉबीज की संचालिका मोनिका शर्मा आभा को सक्षम महिला सशक्तिकरण अवार्ड से सम्मानित किया। इसके अलावा डॉक्टर शालिनी, डॉक्टर शबनम गुरप्रीत ढिल्लों, भावना, अनुप्रिया जैसी होनहार महिलाओं को सम्मानित किया गया। न्यू सक्षम वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन से महिलाओं की बहुत बड़ी तादाद जुड़ी हुई है। जो समाज के विभिन्न तबकों में रहने वाली महिलाओं की हर स्तर की हर संभव मदद करती हैं ऑर्गेनाइजेशन की चेयरमैन संतोष जी ने, मोहाली जिला भाजपा पूर्व प्रधान सुखविंदर गोल्डी ने, पूर्व डिप्टी मेयर गुरप्रीत ढिल्लों ने, पूर्व सांसद भाजपा के वकील सत्यपाल जैन सक्षम की प्रधान संचालिका पूजा बराड़ ने महिलाओं का सम्मान करने की समाज से पुरजोर अपील की है क्योंकि महिला ही परिवार जैसी इकाई से लेकर देश तक का सर्वागीण विकास करने की केंद्र शक्ति है। सांस्कृतिक कार्यक्रम में सक्रिय भाग लेनेे वाली लड़कियों को भी इस मौके पर सर्टिफिकेट और सक्षम स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

109353

+

Visitors