नौ दिवसीय रंगोत्सव ब्रज की होली का समापन 12 मार्च को

9 total views , 1 views today

चंडीगढ़/ वृंदावन : 3 मार्च: आरके विक्रमा शर्मा/ विमल कुमार :— कहा जाता है कि जिसने उत्तर प्रदेश नहीं देखा उसने मायावी दुनिया में कछु नहीं देखा। उत्तर प्रदेश देश का सबसे बड़ा राज्य है और भगवान मर्यादा पुरुषोत्तम श्री रामचंद्र जी और माता जानकी जी और भगवत गीता के रचयिता भगवान श्री कृष्ण जी व  मां राधिके की जन्मस्थली उत्तर प्रदेश के जिला मथुरा वृंदावन बरसाना गोकुल नंद गांव बहुत ही रमणीय और दर्शनीय धर्म स्थल हैं।।

उत्तर प्रदेश का हर तीज त्यौहार व्रत पर्व खेल पारंपरिक रीति-रिवाज धार्मिक और सामाजिक आर्थिक और पारिवारिक परिवेश अनुुसरणीय उदाहरण हैं। मथुरा में ब्रज की होली रंग-उत्सव विशेष तौर पर अंतरराष्ट्रीय ख्याति रखता है! वृंदावन से अल्फा न्यूज़ इंडिया के लिए विमल मिश्रा  गीता आश्रम से मिली जानकारी मुताबिक इस बार ब्रज में होली का अनूठा स्वरूप अनूठा रंग उत्साह उमंग रंगोत्सव 3 मार्च से शुरू होकर 12 मार्च को समापन होगा। मार्च 3 को लड्डू होली बरसाना में और 4 मार्च को यहीं लठमार होली अगले दिन नंद गांव में लठमार होली और इसी दिन गांव रावल में भी लठमार होली, रंग होली और फिर 6 मार्च को मथुरा कृष्ण जन्म स्थान सहित वृंदावन श्री बांके बिहारी मंदिर में सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। और 7 मार्च को गोकुल में छढ़ी मार होली 9 मार्च को गांव फलैन  की होली इसी दिन श्री द्वारिकाधीश मंदिर मथुरा होली डोला भ्रमण और 10 मार्च को श्री द्वारकाधीश मंदिर मथुरा टेसू के फूलों की होली अबीर गुलाल की होली और अगले दिन 11 मार्च को बलदेव मैं दाऊजी का हुरंगा तो इसी दिन गांव मुखराई में चरकुला नृत्य सांस्कृतिक कार्यक्रम और इसी दिन गांव नंद गांव में गांव का हुरंगा तो समापन दिवस 12 मार्च को गांव बठैन व गांव गिड़ाह की हुरंगा के साथ होगा। उक्त भारत के ही नहीं बल्कि विदेशों से भी बड़ी तादाद में भगवान श्री कृष्ण जी के कृष्ण भक्त और आस्थावान विदेशी पर्यटक बड़ी तादााद में बरसाने की होली का आनंद लेने के लिए उमडते हैं।।

उत्तर प्रदेश सरकार ने और मथुरा जिला प्रशासन ने लाखों की तादाद में उमड़ने वाले होली उत्सव मनाने वाले कृष्ण भक्त समाज के लिए पर्याप्त प्रबंध और अच्छी व्यवस्थाएं की हैं।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

237869

+

Visitors