20 मर्तबा गरभ

Loading

महाराष्ट्र : 10 सितंबर अल्फा न्यूज इंडिया डेस्क:—- कारनामा उसी महाराष्ट्र बीड जिले की रहने वाली एक महिला 20वीं बार मां बनने जा रही है|महिला का नाम लंकाबाई खराट है|लंकाबाई खराट की उम्र 38 साल है, 38 साल की उम्र में लंकाबाई खराट 20वीं बार प्रेग्नेंट हुई हैं|वहीँ, लंकाबाई खराट के 20वीं बार प्रेग्नेंट होने पर डॉक्टर हैरान हैं, डॉक्टरों को यह बात अजीब लग रही है कि आखिर कोई महिला 20 बार कैसे प्रेग्नेंट हो सकती है|

सरकारी अस्पताल के डॉक्टरों के अनुसार, जब लंकाबाई खराट से प्रेग्नेंसी के बारे में पूछा गया तो लंकाबाई ने बताया कि वह 20 वीं बार मां बनने वाली है| इससे पहले अब तक वह 19 बार प्रेग्नेंट हो चुकी है और अब वह फिर सात माह की प्रेग्नेंट है|

डॉक्टर अशोक थोराट ने बताया कि यह पहली बार होगा जब महिला अस्पताल में बच्चे को जन्म देगी| इससे पहले उसने घर पर ही सभी बच्चे जन्मे हैं|जच्चा और बच्चा अब तक स्वस्थ हैं| उसे संक्रमण से बचने के लिए स्वच्छता और अन्य बातों की सलाह दी गई है|

बताया जाता है कि बीड जिले की रहने वाली 38 वर्षीय लंकाबाई खराट खानाबदोश गोपाल समुदाय से है, जो आमतौर पर भीख मांगने या मजदूरी का काम करते हैं| खानाबदोश होने के कारण वो एक जगह से दूसरी जगह पर जाते रहते हैं|

लंकाखराट से जब महिला चिकित्सक ने पूछा आप काम धंधा क्या करती तो बेचारी लज्जा उठी ‌‌‌।।।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

94113

+

Visitors