8 total views , 1 views today
चंडीगढ़ : 5 अगस्त : अल्फा न्यूज इंडिया डेस्क / मधुर शर्मा :—हरियाणा के पानीपत जिले में फ्रेंडशिप डे पर एक कारोबारी ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक का नाम रजनीश तिवारी बताया जा रहा है, जोकि कपड़ों का कारोबारी था। उसने करीब डेढ़ साल पहले अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर नेपाल में माल बेचा था। आरोपी है कि उसके दो दोस्तों ने इस दौरान उसके 4 लाख रुपये हड़प लिए।
आरोपी है कि दोनों दोस्तों ने उससे बाद में 2.60 लाख का माल लेकर रुपए देने की झूठी कहानी गढ़ दी। दोनों रजनीश को धमकाने के आरोपी लगाए गए हैं जिससे वो परेशान हो गया था। मृतक के परिजनों ने आरोप लगाते हुए बताया कि वो रजनीश को जान से मारने की धमकी दे रहे थे और उसके बीवी-बच्चों को किडनैप करने की भी धमकी देते थे।
शनिवार के दिन भी उसे फोन आया था और उसे धमकाया गया। परेशान होकर उसने रविवार देर रात अपने घर पर फांसी लगा ली। पुलिस ने पत्नी की शिकायत पर दो दोस्तों समेत कुल 6 लोगों के खिलाफ हत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस की मानें तो मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों क गिरफ्तार किया जाएगा।