कालका विधानसभा की पुकार प्रेम सिंह बुर्ज अबकी बार

Loading

पिंजोर : 19 जुलाई : अल्फा न्यूज इंडिया डेस्क :–अगामी विधानसभा चुनाव में अबकी बार प्रेम सिंह बुर्ज कालका विधानसभा से चुनाव लड़ेंगे ।जानकारी अनुसार आर एस एस के जिला अधिकारी प्रेम सिंह लगभग 20 से 25 वर्ष से संघ के साथ कार्य कर रहे हैं, और लगभग 41 वर्षों से समाज की सेवा का कार्य करते आ रहे हैं ।मेहनती कर्मठ व ईमानदार युवा नौजवान नेता भाई प्रेम सिंह  जनता की सेवा कर रहे हैं।  कालका विधानसभा के लोकल उम्मीदवार होने के नाते  उन्होंने  अपनी पढ़ाई  कालका के सरकारी  स्कूल से की है।  और  वह  देश की शान के लिए  नेशनल क्रिकेट टूर्नामेंट  20  20 मैच भोपाल में खेल चुके हैं । और 2002 में कालका कॉलेज के बेस्ट एथलीट रह चुके हैं।  पंचायती जिला स्तर पर  कई बार वह  मेडल  जीत चुके हैं।  अब वह  जनता की सेवा के लिए  कालका विधानसभा से चुनाव लड़ना चाहते हैं।  प्रेम सिंह  ने बताया कि वह  अवैध माइनिंग रोकने के खिलाफ भारी प्रयास कर चुके हैं।  उन्होंने कहा यदि चुनाव जीतकर  आते हैं ,तो सबसे पहले बेरोजगारों को रोजगार दिलाने के लिए कार्य करेंगे।।  पिंजौर में बंद हुई एचएमटी को चलाने का कार्य करेंगे।  कालका  और पिंजौर के सरकारी अस्पतालों में  आज तक भी  कोई भी  लेडी  डॉक्टर ना होने से हो रही परेशानियों के चलते  हॉस्पिटल  में लेडी डॉक्टर को लाने के   भरसक प्रयास करेंगे और समाज की जितनी भी  जरूरत है उनको करने में हमेशा तत्पर रहेंगे  आने वाले विधानसभा चुनाव में  प्रेम सिंह का परचम लहराएगा

107927

+

Visitors