हर आंतकी का सर्वनाश हर नागरिक का पहला दायित्व

6 total views , 1 views today

चंडीगढ़ : 21 मई : अल्फा न्यूज इंडिया :— देश ही नहीं बल्कि समूचा विश्व आंतक की भयावह ज्वाला में आपसी सूझबूझ व सामाजिक एकता के अभाव के कारण बेबजह झुलस रहे हैं। हयह विचार धर्म व समाज की निस्वार्थ सेवा के व्रती पंडित राम कृष्ण शर्मा ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के बलिदान दिवस को स्मरण करते हुए व्यक्त किए।
आज क्रुर आतंक के समूचे विरोध में सभी देश वासियों ने संकल्प लिया कि उक्त तमाम आतंकी गतिविधियों को नेस्तनाबूद किया जाये सो तिरंगे के नीचे एकजुट होकर आंतकियों के लिए मौत की आंधी बन जायें।।। आतंक मचाने वालों को सरकारी व गैरसरकारी शासन-प्रशासन एवं भारतीय नागरिक करारा जवाब देने के लिए एकसार मुस्तैद रहें।। सोहनी सिटी चंडीगढ़ के सभी सरकारी कार्यालयों पुलिस प्रशासन के समस्त कार्यालयों मैं आतंक विरोधी दिवस संकल्प दिवस के रूप में मनाया जाने के स्वाभिमान जगाने वाले समाचार मिले हैं। इस अवसर पर चंडीगढ़ प्रशासन के प्रिटिंग एंड स्टेशनरी विभाग के आला अधिकारियों ने कहा कि प्रत्येक आतंकी भारत देश का दुश्मन है।।
राष्ट्र रक्षा को सर्वोपरि मानते हुए हम सभी को आतंकियों का डटकर मुकाबला करना चाहिए ताकि देश प्रदेश में सुरक्षा का वातावरण एवं शांति व्यवस्था बरकरार रह सके यह विचार विभाग के एसी एफ एंड ए कुलभूषण चौधरी ने कर्मियों व अधिकारियों को शपथ दिलाते हुए व्यक्त किए।।
आतंक विरोधी दिवस पर जागरूकता गोष्ठियों के आयोजन हुए एवं अधिकारियों कर्मचारियों ने संकल्प लिया और कहा कि देश की अस्मिता से खिलवाड़ करने वाले आतंक की जनों को अब मुंह तोड़ जवाब दिया जाएगा।।। आतंक विरोधी दिवस राष्ट्रहित में मनाया गया।। सभी सरकारी कार्यालयों के कार्यालय अध्यक्ष सामाजिक संगठनों स्वयंसेवी संस्थाओं की ओर से भी आतंक विरोधी दिवस मनाया गया और संकल्प लिया गया की आतंक मचाने वालों को मुंह तोड़ जवाब दिया जाएगा आतंकी किसी के हितैषी नहीं है।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

237872

+

Visitors