रथों में एलईडी के माध्यम से दिखायेंगे मोदी सरकार की उपलब्धियाँ

Loading

चण्डीगढ़ ; 17 अप्रैल ; alpha news india desk ;====- लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के चुनाव प्रचार व प्रसार हेतु पार्टी ने आज दो छोटे रथों को  चुनावी मैदान में उतारा। पार्टी के लोकसभा चुनाव प्रभारी कैप्टन अभिमन्यु और पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन ने इन दोनों रथों को पार्टी कार्यालय कमलम से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उनके साथ पूर्व सांसद सत्यपाल जैन, नगर निगम महापौर राजेश कालिया, पार्टी के उपाध्यक्ष रामबीर भट्टी, प्रदेश महासचिव चन्द्रशेखर व प्रेम कौशिक, जिला अध्यक्ष जतिन्द्र मल्होत्रा, रविकांत शर्मा, देवी सिंह, शक्ति प्रकाश देवशाली व हुकम चंद और सहयोगी दल अकाली दल के अध्यक्ष हरदीप सिंह भी उपस्थित थे।

इन दोनों रथों के बारे में बताते हुए पार्टी के मीडिया विभाग के इंचार्ज रविन्द्र पठानिया ने बताया कि रथ में एक एलईडी को लगाया गया है जिसमें मोदी सरकार की उपलब्धियों को दिखाने का प्रावधान है। ये दोनों रथ चण्डीगढ़ के सैक्टरों, कालोनियों, गाँवों, मार्केटों आदि में जाएगा और वहाँ पर वीडियो के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार की उपलब्धियों को जनता के बीच पहुंचाएंगे। गौरतलब है कि इन दोनों रथों के संचालन के लिए इसके अधिकारी भी नियुक्त किये हैं जो प्रतिदिन इस रथ के रोडमैप के आधार पर इसकी निगरानी करेंगे। इस काम के लिए इंडस्ट्री प्रकोष्ठ के संयोजक अवि भसीन और टेनामेंट प्रकोष्ठ के सह-सयोंजक राजेश कुमार को लगाया गया है।

 

इस अवसर पर चुनाव प्रभारी कैप्टन अभिमन्यु ने मोदी सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताते हुए कहा कि केन्द्र सरकार ने विकास के नए कीर्तिमान स्थापित किये हैं। देशवासी अब एक दशक बाद अपने भीतर एक नई सकारात्मक ऊर्जा के संचालन का आभास कर रहे हैं। कांग्रेस पार्टी की पिछली सरकार में तो भ्रष्टाचार की प्रतियोगिता चल रही थी। एक के बाद एक घोटाले जनता के सामने आ रहे थे। ऐसे में जनता ने भाजपा और नरेन्द्र मोदी के बीच अपना विश्वास दर्शाया और मोदी सरकार को प्रचंड बहुमत प्रदान किया। पूर्ण बहुमत की ताकत और सहासिक व निर्णायक सरकार के प्रधान सेवक नरेन्द्र मोदी ने बिना कोई अवकाश लिए 18 घंटे प्रतिदिन देश की चरमराई व्यवस्था को मुख्यधारा में लाने का बीड़ा उठाया। कांग्रेस पार्टी के बिचौलियों की दुकानदारी पर आघात किया और जनता को मिलने वाले लाभ को सीधा लाभार्थियों के खातों तक पहुंचाया। अब सौ प्रतिशत पैसा लोगों को मिलने लगा। इतना ही नहीं मोदी सरकार ने 130 से भी अधिक योजनाओं को लागू किया है। उन्होंने सभी वर्ग के लोगों का बिना किसी भेदभाव के विकास करने का काम किया है। निर्णायक सरकार के नीतिगत फैसलों को देश की जनता ने भी मोहर लगा दी है। जो कभी आतंकवादी हमें धमाकों से डराने का काम करते थे, आज वे अपने घरों में भी अपने आपको सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं। ये तभी संभव हो पाया जब एक दृढ संकल्पी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आतंकवाद और इनके पनाहगारों को जड़ से मिटाने की ठानी। इसके लिए उन्होंने देश की सेना के बंधे हुए हाथों को खोला और फिर सेना ने अपने पराक्रम से दुश्मन को उसके घर में जाकर उसके किले को तबाह किया। इससे जनता का मनोबल और अधिक सुदृढ़ हुआ है। आज भारत का नाम अंतर्राष्ट्रीय मंच पर सम्मान पूर्वक लिया जाता है। इस सभी उपलब्धियों का श्रेय देश की जनता को जाता है क्योंकि उन्होंने ऐसे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी में भरोसा दिखाया जो नामुमकिन को मुमकिन करना जानता है।

इस अवसर पर पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन ने कहा कि देश की जनता भी यही चाहती है कि देश में फिर से भाजपा की सरकार बने और नरेन्द्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बने। ये वास्तविकता है कि जहाँ-जहाँ भी उन्होंने चाय पे चर्चा अभियान में मोदी सरकार और उनकी उपलब्धियों की बात रखी, सभी लोगों ने एकमत से बुलंद आवाज में मोदी सरकार की उपलब्धियों के प्रति संतुष्टि दर्शायी और माना कि देश जो पिछली यूपीए के कार्यकाल में निराशा की ओर चला गया था अभी उससे उभरने लगा है। चर्चा के दौरान लोगों ने बताया कि मोदी सरकार ने हर वर्ग के हितों को ध्यान में रखते हुए राष्ट्रहित के निर्णय लिए हैं। अधिकतर लोगों ने माना है कि देश की जनता अंधी नहीं है उसको सब दिखाई देता है। जो लोग ईमानदार प्रधानमंत्री पर मनगढ़त आरोप लगा रहे हैं दरअसल मोदी ने उनके गौरखधंधों पर नकेल कसी हुई है। बिना वजह के बेबुनियाद आरोप लगाकर नामदार लोग कामदार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का दुष्प्रचार करने में लगे हैं जबकि देश की जनता सब जानती है। कामदार का काम बोलता है। देश की जनता काम की पहचान करना जानती है। आज देश के हर जाति, धर्म, समाज, गरीब, दलित, किसान, व्यापारी, भूमिहर, मजदूर, वृद्ध, महिलाओं, बच्चों आदि की भलाई के लिए मोदी सरकार ने एक नहीं अनेकों योजनाओं को चालु किया है जिसका सीधा-सीधा लाभ बिना बिचौलियों के लाभार्थियों को प्राप्त हो रहा है ऐसा लोगों का भी मानना है। उन्होंने कहा कि इन पाँच वर्षों में मोदी सरकार ने जो किया वो अपने आप में विश्व के लिए एक उदाहरण है। अभी और बहुत कुछ करना बाकी है। जनता भी बात से भलीभांति परिचित है और पिछली बार की तरह इस बार भी विकास के नाम पर देश की जनता अपना आर्शीवाद मोदी सरकार को देगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

94442

+

Visitors