वार्ड के नेबरहुड पार्कों सहित ग्रीन बेल्ट में कोटा स्टोन प्लेटफॉर्म निर्माण का शिलान्यास सम्पन्न

Loading

* चंडीगढ़ शनिवार 28/03/2026 अनिल शारदा रक्षत शर्मा हरीश शर्मा प्रस्तुति— स्थानीय-वार्ड 23 के नेबरहुड पार्कों एवं ग्रीन बेल्ट में कोटा स्टोन प्लेटफॉर्म का शिलान्यास आज सम्पन्न हुआ। वार्ड 23 की पार्षद श्रीमती प्रेमलता ने आज सेक्टर 43 की ग्रीन बेल्ट में नेबरहुड पार्कों और ग्रीन बेल्टों में स्थापित सीटिंग बेंचों के नीचे एक हजार *कोटा स्टोन के प्लेटफॉर्म* लगाने का शिलान्यास किया।इस अवसर पर पार्षद प्रेमलता ने अल्फा न्यूज़ इंडिया को बताया कि ये प्लेटफॉर्म स्थानीय निवासियों की मांग पर लगाए जा रहे हैं। बारिश के मौसम में इन प्लेटफॉर्मों से बेंचों के नीचे पानी भरने की समस्या समाप्त हो जाएगी तथा पार्कों की सुंदरता भी बढ़ेगी। उन्होंने आगे कहा कि वार्ड के हर पार्क और ग्रीन बेल्ट को और अधिक सुविधाजनक एवं सुंदर बनाने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है।शिलान्यास समारोह में म्युनिसिपल कॉरपोरेशन के एक्सियन प्रीतपाल सिंह, एसडीओ हिमांशु, जेई सनी, आरडब्ल्यूए प्रधान, सहित बड़ी संख्या में महिलाएं और स्थानीय निवासी उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल के लिए पार्षद प्रेमलता का आभार व्यक्त किया।*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

668315

+

Visitors