![]()
चंडीगढ़ बृहस्पतिवार 26 मार्च 2026 आरके विक्रमा शर्मा अनिल शारदा रक्षत शर्मा अश्विनी शर्मा हरीश शर्मा प्रस्तुति— मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*1552 – गुरू अमरदास सिखों के तीसरे गुरू बने।1668 – इंग्लैंड ने बंबई पर अधिकार कर लिया।1780 – ब्रिटेन के अखबार ब्रिट गैजेट और संडे मॉनीटर पहली बार रविवार के दिन प्रकाशित हुए।1799 – फ्रांस के शासक नेपोलियन बोनापार्ट ने फिलीस्तीन के जाफा क्षेत्र पर कब्जा किया।1812 – वेनेजुएला के सबसे बड़े शहर कराकास में जबरदस्त भूकंप की वजह से शहर का 90 प्रतिशत हिस्सा ध्वस्त हो गया और करीब 20 हजार लोगों की मौत हो गयी।1845 – एडहेसिव मेडिकेटेड प्लास्टर को पेटेंट प्रदान किया गया।1871 – फ्रांस की राजधानी में पेरिस कम्यून की स्थापना हुई।1917 – गाजा में ब्रिटिशों और तुर्काें के बीच हुये युद्ध में ब्रिटेन विजयी हुआ।1934 – ब्रिटेन में चालक परीक्षण शुरू हुआ।1943 – एल्सी एस ओट्ट को अमेरिकी वायुसेना पदक मिला अौर वह यह पदक पाने वाली पहली महिला बनीं।1953 – डॉ जोनास साल्क ने पोलियो से बचाव के लिए नये टीके की घोषणा की।1971 – शेख मुजीबुर्रहमान ने पूर्वी पाकिस्तान को बंगलादेश के रूप में स्वतंत्र देश घोषित किया। 26 मार्च को बांग्लादेश स्वंतत्रता दिवस मनाता है।1972 – भारत के राष्ट्रपति वी.वी गिरी ने पहले अंतरराष्ट्रीय संस्कृत सम्मेलन का उद्घाटन किया।1973 – लंदन स्टॉक एक्सचेंज ने अपने 200 वर्ष पुराने इतिहास को तोड़ते हुए पहली बार महिलाओं की भर्ती शुरू की थी।1974 – लाता गाँव, हेन्वाल घाटी, गढ़वाल हिमालय में गौरा देवी के नेतृत्व में 27 महिलाओं के एक समूह ने पेड़ों को बचाने के लिए पेड़ों के आसपास घेरा बना लिया और उन्हें अपने इस प्रयास से भारत में चिपको आंदोलन को आरंभ किया।1979 – 30 साल से जारी युद्ध विराम के लिए इसराइल और मिस्र ने शांति समझौते पर हाथ मिलाए। यह समझौता अमेरिका द्वारा करवाया गया था।1992 – हैवीवेट बॉक्सिंग चैंपियन माइक टाइसन को बलात्कार के आरोप में 10 वर्ष कारावास की सजा सुनायी गयी।1995 – 15 सदस्यीय यूरोपीय यूनियन के सात देशों के बीच आंतरिक सीमा नियंत्रण समाप्त।1998 – चीन ने अमेरिकी इरीडियम नेटवर्क के दो उपग्रहों को सफलतापूर्वक पृथ्वी की कक्षा में स्थापित किया।1999 – द. अफ़्रीका के राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला ने देश की प्रथम प्रजातांत्रिक संसद के विघटन की घोषणा की।2001 – केन्या में छात्रावास में आग लगने से 58 छात्र मरे।2003 – पाकिस्तान ने 200 कि.मी. की दूरी तक मार करने वाली परमाणु प्रक्षेपास्त्र ‘अब्दाली’ का परीक्षण किया।2006 – मेलबर्न में 18वें राष्ट्रमंडल खेलों का समापन।2008 – भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड कोष में 2.90 करोड़ रुपये की हेराफेरी के मामले में बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष जगमोहन डालमिया को गिरफ़्तार किया गया।2008 – टाटा मोटर्स ने अमेरिकी कंपनी ‘जगुआर’ व ‘लैंड रोवर’ का अधिग्रहण किया।2008 – युसुफ़ रजा गिलानी ने पाकिस्तान के 25वें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली।2008 – भारत व पाकिस्तान ने एक-दूसरे के युद्ध बन्दियों को रिहा करने के लिए विदेश मंत्रालय स्तर पर बातचीत शुरू की।2014 – तावी रोइवास एस्तोनिया के प्रधानमत्री बने।2019 – राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को क्रोएशिया के सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित किया गया।2019 – नीरव मोदी की पेंटिग्स की नीलामी से इनकम टैक्स डिपार्टमेंट को मिले 55 करोड़ रुपये ।2019 – गोलान पहाडि़यों पर इजरायल के कब्जे को ट्रंप द्वारा मान्यता दिए जाने के खिलाफ खाड़ी देशों ने विरोध किया।2019 – ब्रिटेन में 54.74 लाख में नीलाम हुई टीपू सुल्तान की चांदी जड़ित बंदूक।2020 – सरकार ने कोविड-19 महामारी से निपटने के लिए एक लाख 70 हजार करोड रूपये के प्रधानमंत्री गरीब कल्याण राहत पैकेज की घोषणा की।2020 – अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष और विश्वबैंक ने सभी राष्ट्रों से विश्व के सबसे गरीब देशों से ऋण भुगतान पर रोक लगाने का आह्वान किया।2021 – प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी दो दिन की बांग्लादेश यात्रा पर रवाना हुए।2021 – मिस्र में दो रेलगाडि़यों की टक्कर में लगभग 32 लोग मारे गए और 66 घायल हुए।2021 – बंगबंधु शेख मुजीबुर्रहमान को दिया गया गांधी शांति पुरस्कार उनकी पुत्री शेख रेहाना ने ग्रहण किया।2021 – चीन ने प्रासंगिक ब्रिटिश व्यक्तियों और संस्थाओं पर प्रतिबंधों की घोषणा की ।2021 – पाकिस्तान ने परमाणु – सक्षम सतह से सतह पर मार करने वाली बैलिस्टिक मिसाइल शाहीन (Shaheen-1A) का सफल परीक्षण किया।2022 – एल्युमिनियम-बॉडी से बनी देश की पहली हल्की ट्रेन को हरी झंडी दिखाई गई। पुणे मेट्रो में भरेगी रफ्तार।2022 – राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव 2022 का आंध्र प्रदेश के राजमहेंद्रवरम में उद्घाटन हुआ।2023 – राजस्थान के बीकानेर में 4.2 तीव्रता का भूकंप आया।2023 – अंतरिक्ष में एक साथ 36 सैटेलाइट ले जाकर ISRO ने फिर इतिहास रचा , भारत का सबसे बड़ा LVM3 रॉकेट लॉन्च किया।2023 – राजस्थान के नागौर में 8 करोड़ का मायरा : भाई ने बहन को दी 100 बीघा जमीन, 1 किलो सोना और 14 किलो चांदी देकर इतिहास रचा।
2024 – पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में एक सुसाइड अटैक में पांच चीनी नागरिकों की मौत हुई।
2025 – तेलंगाना के भद्राद्री कोठागुडेम जिले के भद्राचलम में 6 मंजिला निर्माणाधीन इमारत गिरने से 2 मजदूरों की मृत्यु हुई व कुछ अन्य घायल हुए।
2025 – National Payments Corporation of India के UPI नेटवर्क में तकनीकी खराबी के कारण देशभर में डिजिटल भुगतान सेवाएं कुछ समय के लिए बाधित रहीं।

*26 मार्च को जन्मे व्यक्ति*
1893 – धीरेन्द्र नाथ गांगुली, बंगाली सिनेमा के प्रसिद्ध अभिनेता और निर्देशक ।
1907 – महादेवी वर्मा – हिन्दी की मशहूर कवयित्री और हिन्दी साहित्य में छायावादी युग के चार प्रमुख स्तंभों में से एक , का जन्म फरुखाबाद में हुआ।
1912 – विमल प्रसाद चालिहा – स्वतंत्रता सेनानी, राजनीतिज्ञ और असम के मुख्यमंत्री रहे थे।
1933 – कुबेरनाथ राय – हिन्दी ललित निबन्ध परम्परा के महत्वपूर्ण हस्ताक्षर, सांस्कृतिक निबन्धकार और भारतीय आर्ष-चिन्तन के गन्धमादन थे।
*26 मार्च को हुए निधन*
1827 – लुडविग बीथोवन – जर्मनी के संगीतकार (पुरूष)।
1996 – के.के. हेब्बार के रूप में लोकप्रिय कटिंगेरी कृष्णा हेब्बार एक मशहूर कलाकार थे।
1999 – राज कुमार रणबीर सिंह – मणिपुर के आठवें मुख्यमंत्री रहे।
1999 – आनंद शंकर – भारतीय गीतकार और संगीतकार थे।
2006 – अनिल बिस्वास – भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के पश्चिम बंगाल राज्य के पूर्व महासचिव।
2014 – गंगाराम चौधरी – एक भारतीय राजनीतिज्ञ (राजस्थान सरकार में मंत्री) थे।
2014 – ति॰ क॰ शिवशंकरण या टी॰ के॰ शिवशंकरण – भारतीय राज्य तमिलनाडु से तमिल लेखक एवं समालोचक थे।
2020 – जाने-माने कलाकार और वास्तुकार सतीश गुजराल का निधन।
2021 – प्रसिद्ध पत्रकार और लेखक अनिल धारकर (74) का निधन हुआ।
2021 – भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व डिप्टी गवर्नर के सी चक्रवर्ती (68) का दिल का दौरा पड़ने से निधन हुआ।
2022 – अमेरिकी पुरुष कॉलेज बास्केटबॉल कोच जो विलियम्स (88) का निधन हुआ।
2023 – अर्जेंटीना के फुटबॉल खिलाड़ी व प्रबंधक जुआन कार्लोस मुरुआ (87) का निधन हुआ।
2023 – अमेरिकी फुटबॉल कोच रहे रिचर्ड लैंट्ज़ (85) का निधन हुआ।
2024 – बेल्जियमी फुटबॉल खिलाड़ी आंद्रे वैन हर्प (90) का निधन हुआ।
2024 – रामकृष्ण मिशन के अध्यक्ष स्वामी स्मरणानंद (95) का निधन हुआ।
2025 – तमिलनाडु के पूर्व विधायक और वरिष्ठ राजनेता करुप्पासामी पांडियन (76) का निधन हुआ।

