![]()
चंडीगढ़ रविवार 22 मार्च 2026 आरके विक्रमा शर्मा अनिल शारदा —– अंग्रेजों की गुलामी की त्रासदी से आजादी पाने के लिए भारत माता के वीर देशभक्त भारतीयों ने कुर्बानियां दी हैं। और हंसते-हंसते स्वतंत्रता के लिए हंसते-हंसते फांसी के रसों पर झूल गए हैं। देशभक्ति का पर्याय बलिदानी सदा अमर रहेंगे। भला इन कुर्बानियों को कौन भूल सकता है,, नेताजी सुभाष चंद्र बोस रानी लक्ष्मीबाई तात्या टोपे राजगुरु सुखदेव भगतसिंह बाला साहेब बंकिम चन्द्र चंद्रशेखर तिवारी आजाद खुदीराम बोस लाला लाजपत राय और न जाने कितने करोड़ों भारतीयों ने इस देश को हिंसक जालिमों आततायियों बलात्कारी हत्यारों के हाथों से बचाए रखने के लिए अपनी भारत माता के लिए प्राण तक न्योछावर किए हैं। पंजाब में भी आजादी पाने के मतवालों ने हंसते-हंसते अपनी बलिदान गाथाएं लिखी हैं। भगत सिंह राजगुरु सुखदेव की तिकड़ी लाल पाल बाल की तरह खूब मशहूर है। कल सोमवार जिला कोर्ट चंडीगढ़ में भगत सिंह के 95वें बलिदान दिवस को समर्पित एक रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। आयोजक राजेश शर्मा एडवोकेट ने अनिल शारदा अल्फा न्यूज़ इंडिया को बताया कि हरसाल की तरह 23 मार्च को बलिदान दिवस को समर्पित छठा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर 9:00 बजे से बाद दोपहर 2:00 बजे तक सेक्टर 43 स्थित डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में आयोजित किया जाएगा। उक्त स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में कोई भी रक्तदाता स्वैच्छिक रक्तदान कर सकता है।।


