हेमंत सिंह और राजा “विक्रांत” शर्मा ने पीयू की ‘लाइफ एट पीयू’ फोटो और रील प्रतियोगिता में शीर्ष पुरस्कार जीते

Loading

चंडीगढ़ शनिवार 21 मार्च 2026 आरके विक्रमा शर्मा हरीश शर्मा रक्षत शर्मा अनिल शारदा :—–पंजाब यूनिवर्सिटी जनसंपर्क विभाग द्वारा आयोजित “पीयू में जीवन” विषय पर आधारित प्रतियोगिता में हेमत सिंह और राजा विक्रांत शर्मा ने क्रमशः रील निर्माण और फोटोग्राफी प्रतियोगिताओं में शीर्ष पुरस्कार जीते। इन प्रतियोगिताओं में कुल 35,000 रुपये के नकद पुरस्कार वितरित किए गए। रील निर्माण प्रतियोगिता में हेमत सिंह ने प्रथम पुरस्कार (10,000 रुपये) जीता, जबकि रिधिमा बजाज ने द्वितीय पुरस्कार (7,000 रुपये) प्राप्त किया। आनंद इलंगबम, दिशान्त बंसल, हरविंदर कंबोज, इशिता गुप्ता और विश्वास गुरुंग को 1,000 रुपये के सांत्वना पुरस्कार दिए गए। फोटोग्राफी प्रतियोगिता में राजा विक्रांत शर्मा ने प्रथम पुरस्कार (5,000 रुपये) जीता, जबकि मनप्रीत सिंह धीमान ने द्वितीय पुरस्कार 3,000/ रुपए का जीता। अल्फा न्यूज़ इंडिया और मीडिया जंक्शन ने सभी विजेताओं के साथ-साथ प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को भी बधाई और शुभकामनाएं देते हुए सबके मंगलमय और समृद्ध जीवन की कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

660994

+

Visitors