![]()
पंचकूला रविवार 15/03/2026 अल्फा न्यूज़ इंडिया प्रस्तुति-..कल सोमवार 16 मार्च को हरियाणा में होने वाले राज्यसभा चुनाव पर प्रदेशवासियों सहित सभी राजनीतिक पार्टियां नजरें टिकाए हुए हैं।। राज्यसभा की दो सीटों के चुनाव को लेकर सोमवार को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान होगा। सत्तारूढ़ भाजपा जहां हैट्रिक लगाने की पूरी तैयारी में है तो वहीं दो बार पुरा बहुमत होने के बावजूद सीट गंवा चुकी कांग्रेस आई इस बार सीट जीतकर अपनी ताकत और एकजुटता दिखायेगी। दोनों पक्षों की ओर से अपने अपने विधायकों को वोट डालने का प्रेक्टिस करवाई गई। मजेदार बात तो यह है कि दो विधायकों वाले इनेलो ने अभी तक अपने पत्ते ही नहीं खोले हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने चंडीगढ़ के लग्जरी होटल में भाजपा और निर्दलीय विधायकों को वोटिंग करने की नालेज दी। उधर शिमला में हिमाचल प्रदेश के कांग्रेस आई के मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कांग्रेसियों को अपनी जीत का सबक सिखाया। तीन दिन से हिमाचल प्रदेश में ठहराये गए सभी 31 कांग्रेस आई के विधायक खूब मजे करने के बाद सोमवार सवेरे लौट आएंगे। और कल ही कड़ी सुरक्षा में विधानसभा भी पहुंचेंगे। विपक्ष के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा सहित कांग्रेस के छह विधायक पहले ही चंडीगढ़ में मौजूद हैं। मतदान के पूर्व दिवस पर भाजपा व कांग्रेस की दिन भर रणनीतिक बैठकें होती रहीं। कुछ एक राजनीति की परख रखने के माहिर बने बैठे चौधरी बोल रहे हैं कि इस बार भी बड़ी बाज़ी भाजपा मारेगी।।पर कांग्रेस आई भी एड़ी चोटी का दम लगा रही है कि विजय इस बार उनसे रुठी नहीं रहेगी।।


