स्मार्ट सिटी खातों में फाइनेंशियल इरेग्युलैरिटीज़ पर बड़ी छोटी सी कार्रवाई अकाउंट्स सुपरिटेंडेंट निलंबित!?!?

Loading

चंडीगढ़ शनिवार 14 मार्च स्मार्ट 2026 अल्फा न्यूज़ इंडिया प्रस्तुति — चंडीगढ़ नगर निगम के बहुचर्चित घपला घोटालों में से एक स्मार्ट सिटी खातों में फाइनेंशियल इरेग्युलैरिटीज़ पर नगर निगम की सख्ती की लीपापोती कर सुपरिंटेंडेंट रजनी रानी को सस्पेंड कर दिया है। नगर निगम चंडीगढ़ ने चंडीगढ़ स्मार्ट सिटी लिमिटेड के खातों में सामने आईं फाइनेंशियल इरेग्युलैरिटीज़ के मामले में “बड़ी छोटी सी” कार्रवाई करते हुए अकाउंट्स ब्रांच की सुपरिंटेंडेंट ग्रेड-॥ रजनी रानी को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। नगर निगम कमिश्नर अमित कुमार, आईएएस द्वारा जारी आदेश के अनुसार स्मार्ट सिटी लिमिटेड के संचालन, संपत्तियों और देनदारियों को नगर निगम को सौंपने की प्रक्रिया के दौरान रिकॉर्ड की जांच में कई गड़बड़ियां सामने आईं। जांच के दौरान पाया गया कि बैंक खातों में मौजूद फंड बैलेंस का सही मिलान खातों की बुक्स से नहीं किया गया था। जो वित्तीय अनुशासन में गंभीर लापरवाही दर्शाता है। आदेश में कहा गया है कि वित्तीय मामलों की देखरेख कर रहीं रजनी रानी की ओर से कर्तव्य में लापरवाही पाई गई है। निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय एस्टेब्लिशमेंट ब्रांच रहेगा और बिना अनुमति मुख्यालय छोड़ने की अनुमति नहीं होगी। हमाम में सब एक जैसे हैं नंगे। बड़ी मछली छोटी मछली को खाती है। अफसर तो अफसरों को ही बचाएंगे।।।।।। दीपक तले अंधेरा नहीं चलेगा जोर ऐ पब्लिक तेरा,,,,, ।।।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

655059

+

Visitors