मोदी की सीख मिली जीत भारत बना टी20 वर्ल्ड क्रिकेट चैंपियन हो गई बल्ले बल्ले

Loading

चंडीगढ़ रविवार 8 मार्च 2026 आर के विक्रमा शर्मा अनिल शारदा हरीश शर्मा अश्वनी शर्मा करण शर्मा — आज भारत देश की क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड के क्रिकेट टीम को टी20 फाइनल मैच में करारी शिकस्त दी और तीसरी मर्तबा टी20 विश्व चैंपियन का खिताब भारत की झोली में डाल दिया।। देश में जश्न का माहौल बना दिया। चंडीगढ़ भी इस जश्न में शामिल ना हो ऐसे कैसे हो सकता है। जैसे ही भारत टी20 विश्व चैंपियन बना तो चारों ओर बम पटाखे आतिशबाजी शुरू हो गई। बरवाला से अश्विनी शर्मा और पंचकूला से हरीश शर्मा के मुताबिक लोग घरों के बाहर निकले और आतिशबाजी शुरू कर दी। चारों ओर दिवाली जैसा जश्न मनाया जा रहा है। चंडीगढ़ से अनिल शारदा रक्षत शर्मा के मुताबिक खूब आतिशबाजी की जा रही है। जीरकपुर में लोगों ने आतिशबाजी शुरू कर मुंह मीठे करवा भारत जिंदाबाद के नारे लगाए। खेल प्रेमियों का कहना है कि खेल से पहले खिलाड़ियों को यह मंत्र खूब फलीभूत हुआ और भारत टी20 वर्ल्ड क्रिकेट चैंपियन बना और वो भी तीसरी मर्तबा तो फिर जश्न में आतिशबाजी तो होगी ही मिठाई खाई और खिलाना स्वाभाविक है।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

652453

+

Visitors