समाजसेवी राजनीति का चितेरा तरसेम गर्ग पंचतत्व में विलीन मीडिया जगत में मातम

Loading

पंचकूला सोमवार 02 मार्च 2026 आरके विक्रमा शर्मा हरीश शर्मा अश्वनी शर्मा —- चंडीगढ़ पंचकूला के जाने-माने समाज सेवक और राजनीति सहित पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाने वाले हंसमुख उदारचरित तरसेम गर्ग जी का देहावसान के बाद आज हिंदू रीति रिवाज़ के साथ आज जिला अंतिम संस्कार किया गया। श्री तरसेम गर्ग जी का जन्म बनिया परिवार में 11 जुलाई 1962 को और देहावसान सोमवार 2 मार्च 2026 को हुआ।भाई तरसेम गर्ग जी का आज सोमवार सुबह निधन हो गया।हम विनम्रतापूर्वक आपकी मौजूदगी और परिवार को हिम्मत देने और दिवंगत आत्मा को शांति देने की प्रार्थना करते हैं।अंतिम संस्कार 2 मार्च 2026 को शाम 5:30 बजे मनीमाजरा के श्मशान घाट में किया गया। इस मौके पर प्रशासनिक अधिकारी व राजनीतिज्ञ और मीडिया जगत से जुड़े कर्मचारी बड़ी तादाद में हिस्सा लेने पहुंचे। अल्फा न्यूज़ इंडिया व मीडिया जंक्शन और ट्राइसिटी प्रेस क्लब के पदाधिकारियों और सदस्यों ने तरसेम गर्ग जी के शोक संतप्त परिवारजनों के साथ शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं। प्रभु भगवान श्री कृष्ण जी महाराज जी से दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें की प्रार्थना की। स्थानीय सीनियर जनरल स्टार के विक्रमादित्य शर्मा ने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि तरसेम गर्ग भाई का भौतिक संसार को अचानक अलविदा कहना मीडिया जगत की भारी क्षति है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

641911

+

Visitors