अब शरीर की मजबूती के लिए शरीर हिलाने की जरूरत नहीं मशीन मेक इट परफेक्ट

Loading

चंडीगढ़ जैसलमेर 1 मार्च 2026 आरके विक्रमा शर्मा अनिल शारदा चंद्रभान सोलंकी —जैसे-जैसे आधुनिक उपकरणों का आविष्कार और क्रेज बढ़ रहा है। वैसे-वैसे इंसान दिमागी व दैहिक तौर आलसी और निढाल होता जा रहा है। शरीर लथारजिक होते जा रहे हैं। फेटनैस कोलेस्ट्रॉल शुगर बीपी जैसे असाध्य रोगों में वृद्धि हो रही है। जहां इंसान धन दौलत से धनाढ्य हो रहा है वहीं हष्ट पुष्ट शरीर से कंगाल हो रहा है। लेकिन अब आपको पार्क में जाकर लंबी सैर करने की जरूरत नहीं है। यहां तक की जिम में भी जाकर मेहनत करने की जरूरत नहीं है अब तो जिम में ऐसी मशीनें आ चुकी हैं ।आपको जाकर उन पर लेटना है। बाकी हर काम मशीन करती है। जैसे स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज स्ट्रेंथ ट्रेनिंग कार्डियो जुंबा और भी शरीर को मजबूत बनाने वाली एक्सरसाइज यह मशीन खुद करेंगे। और देश में अपनी तरह का पहला यह जिम सूरत में खुला है। अब वो दिन दूर नहीं जब जल्दी ही यह पूरे देश में जिम खुलेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

640894

+

Visitors