![]()
चंडीगढ़/पंचकुला दिल्ली-27/02/2026 आर शर्मा विक्रमा अनिल शारदा हरीश शर्मा/अश्वनी-शर्मा— शराब घोटाले में बरी अरविंद केजरीवाल की प्रेस कॉन्फ्रेंस में चेहरे पर मुस्कान के साथ केजरीवाल ने खुलकर कहा कि- मेरे खिलाफ 2 लोगों ने षड्यंत्र रचा था. मुझे बेईमान बताया गया.अब वे देश से माफी मांगे. इस पर हरमीत सिंह छिब्बर पंजाब आप के सीनियर नेता और जोनल प्रभारी मालवा ईस्ट सिखया क्रांति आप पंजाब ने अल्फा न्यूज इंडिया ke माध्यम से अपनी खुशी जाहिर करते हुए कि आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल पूर्व मुख्यमंत्री दिल्ली आज शराब घोटाले की कालिख से साफ स्वच्छ और बेदाग बरी कर दिए गए है. वास्तव में षड्यंत्र का भंडा फूट गया है. सच की शानदार जीत हुई है. Aap आदमी की यह शानदार जीत है. पंचकुला से अल्फा न्यूज इंडिया के हरीश शर्मा अश्वनी शर्मा के अनुसार जश्न मनाने के जानदार आसार दिखाई दे तो रहे हैं. पार्टी कार्यकर्ताओं को आपस में मिठाई खिलाते देखा जा रहा है. आम जनता ने न्याय प्रणाली को धन्यवाद दिया है.


