![]()
चंडीगढ़ 24/02/2026 अल्फा न्यूज़ इंडिया प्रस्तुति —-चावल के आटे की रोटी खाने के फायदे हैं भले ही शूगर के रोगी इसका सेवन जरा सम्भल कर कम मात्रा में करें। चावल के आटे की रोटी गेहूं की रोटी से अधिक फायदेमंद होती है। यह सुपाच्य होने के साथ पौष्टिक भी होती है।आम तौर पर घरों में गेहूं के आटे की रोटियां बनाई जाती हैं, लेकिन क्या आपने कभी चावल के आटे की रोटी खाई है?चावल के आटे में कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, प्रोटीन, कैल्शियम, मैग्नीशियम और विटामिन बी जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो कई स्वास्थ्य लाभ देते हैं। चावल की रोटी हल्की होती है और आसानी से पच जाती है।lइस आटे में फाइबर भरपूर मात्रामें होता है, जो सुबह पेट को साफ होने में मदद करता है।इससे कब्ज दूर होती है। इस रोटी में कैलोरी कम होती है.इसकी वजह से लंबे समय तकपेट भरा हुआ महसूस होता है।इससे बार-बार खाने की इच्छाको नियंत्रित करने में मदद मिलती है और वजन संतुलित रखता है। इस आटे में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट्स और विटामिन्स त्वचा को अंदर से पोषण देकर चेहरे पर निखार लाते हैं। इससे मुंहासे को कम करने में मदद मिलती है। चावल के आटे में मोजूद कार्बोहाइड्रेट शरीर को तुरंत ऊर्जा प्रदान करते है। इस.रोटी के सेवन से थकान कम होती है और आप दिन भर एक्टिव रहते हैं। चावल का आटा ग्लूटेन फ्री होता है। जिन लोगोंको गेहूं से एलर्जी है, उनके लिए यह एक बेहतरीन विकल्प है।क्या कहते हैं विशेषज्ञ चावल के आटें की रोटी के अधिक सेवन से वजन और रक्त शर्करा अचानक बढ़ने की समस्या हो सकती है। इसमें गेहूं की तुलना में फाइबर कम मात्रा में होता है, इसलिए इसका सेवन सावधानी से करें।-पी शर्मा, आहार विशेषज्ञ ने यह जानकारी उपलब्ध कराई है।।


